शाओमी का एक और दमदार फोन रेडमी नोट 5A आज लॉन्च होगा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi to launch Redmi Note 5A today, Know leaked specifications and price
Xiaomi Redmi Note 5A

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने एक और स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। फोन की लॉन्चिंग आज चीन में एक इवेंट में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की कीमत रेडमी नोट 5 से कम से होगी, हालांकि रेडमी नोट 5 भी अभी लॉन्च नहीं हुआ है।

    बताया जा रहा है कि रेडमी नोट 5ए को सेल्फी के दीवानों को लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन में फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट के दिया जा सकता है। साथ ही यह रेडमी नोट 5 शाओमी का पहला फोन होगा जिसमें 2 सिम स्लॉट के साथ एक माइक्रोएसडी स्लॉट भी होगा।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी नोट 5ए की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 5A
    Xiaomi Redmi Note 5A

    अभी तक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 1.4 GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 5.5 इंच की HD डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 होगा। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। रेडमी नोट 5ए को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के वेरियंट में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें