भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे सस्ता फोन, कीमत 299 रुपये !

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Aug 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
Detel launched world cheapest feature phone D1 in India at Rs 299
Detel D1

    जियो फोन के बाद डीटेल नाम की एक कंपनी ने देश में दुनिया का सबसे सस्ता फीचर फोन डीटेल डी1 लॉन्च किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस फोन को सिर्फ 299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की ऑनलाइन बुकिंग कंपनी की वेबसाइट detel-india.com से हो रही है। वेबसाइट पर दी जाएगी जानकारी के मुताबिक बुकिंग के 8-10 दिनों की भीतर फोन की डिलीवरी हो जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः वोडाफोन और एयरटेल के इन प्लान्स के आगे जियो को भूल जाएंगे आप

    विज्ञापन

    डीटेल डी1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Detel D1
    Detel D1

    इस फोन में 1.44 इंच की मोनोक्रोम डिस्प्ले है। फोन सिंगल सिम को सपोर्ट करता है। इसमें 650 mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में टॉर्च, फोनबुक एफएम रेडियो और स्पीकर के साथ वाइब्रेशन मोड भी दिया गया है। हालांकि यह फोन जियो फोन को टक्कर नहीं दे पाएगा, क्योंकि इस फोन में 4जी सपोर्ट नहीं दिया गया है लेकिन उन लोगों के लिए यह फोन काम का है जो अभी तक फोन यूज नहीं कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें