Micromax ने लॉन्च किया डुअल रियर कैमरे वाला सबसे सस्ता फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Aug 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
Micromax launched Evok Dual Note With Dual Rear Cameras
Micromax Evok Dual Note

    घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने डुअल रियर कैमरे वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन इवोक डुअल नोटEvok Dual Noteलॉन्च किया है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम है। इस फोन की बिक्री मंगलवार की आधी रात से फ्लिपकार्ट से शुरू होगी।

    ये भी पढ़ेंः अब पान वाले से नहीं पूछना पड़ेगा एड्रेस, गूगल मैप से करें सवाल-जवाब

    Micromax Evok Dual Note की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Micromax Evok Dual Note
    Micromax Evok Dual Note

    इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर MT6750 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरियंट में आएगा, हालांकि फिलहाल 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत का ही खुलासा हुआ है। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी A5 औरA7 की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 32 जीबी स्टोरेज, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth, USB Type-C और 3.5mm का ऑडियो जैक फोन में 3000mAh की बैटरी और होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के साथ आइडिया की ओर से 443 रुपये के रिचार्ज पर 84 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा 3 महीने तक मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें