जल्द मार्केट में आने वाला है 'Smart कंबल', फोन से होगा गर्म, पढ़ें पूरी जानकारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 23 Oct 2019 01:43 PM IST
Xiaomi Soon Launch Smart Electric Blanket Know Price And Specifications
Electric Blanket - फोटो : BitfirmCo / Twitter

    भारत से लेकर चीन तक में इस समय एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिसमें स्मार्ट टीवी से लेकर फोन शामिल हैं। वहीं, लोग भी अपनी जरूरत के हिसाब से इन डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं। अब इस कड़ी में नया और अनोखा गैजेट आने वाला है।

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इलेक्ट्रिक ब्लैंकिट यानी कंबल को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट को खास क्राउडफंडिंग के तहत बनाया है। इससे पहले शाओमी ने इलेक्ट्रिक हीटर वनएस के साथ Chanitex स्मार्ट टेंपरेचर कंट्रोल्ड मैट्रेस को लॉन्च किया था। सूत्रों की मानें तो शाओमी का यह ब्लैंकेट जल्द भारतीय मार्केट में आएगा।

    शाओमी ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस कंबल को सिंपल डिजाइन दिया है। साथ ही ग्राहक इस ब्लैंकेट को ग्रैफीन और इलेक्ट्रिक हीटिंग वायर वाले वेरियंट के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 24 वोल्ट का आउटपुट मिलेगा, जो इसको पूरी तरह सुरक्षित बनाता है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों के लिए यह कंबल को 80x150 और 150x170 cm साइज में उपलब्ध होगा। फीचर्स की बात करें तो लोगों को इस ब्लैंकेट में स्मार्ट स्लीप मोड मिलेगा, जो डिवाइस और यूजर के तापमान को एक लेवल पर रखेगा।

    यूजर्स इस ब्लैंकेट को XiaoAI वॉइस असिस्टेंट और MIJIA एप के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही इस डिवाइस को किसी भी जगह ऑपरेट किया जा सकता है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट के सिंगल वर्जन की 199 युआन (2,000 रुपये) और ग्रैफीन पैड वाले की 399 (4,000 रुपये) चीनी युआन रखेगी। फिलहाल, शाओमी ने दूसरे देशों में ब्लैंकेट के लॉन्चिंग की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, इस गैजेट की सेल 29 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें