Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Tue, 22 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Plus Review in Hindi
Samsung Galaxy Note 10 Plus Review i - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने अपनी नोट सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस बाजार में पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये और गैलेक्सी नोट 10 प्लस की 79,999 रुपये है। गैलेक्सी नोट 10 में जहां 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी, वहीं गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 512 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। गैलेक्सी नोट 10, पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 9 से काफी अलग है और एसपेन में भी सैमसंग ने कई फीचर्स जोड़े हैं। गैलेक्सी नोट 10 सीरीज में कैमरा को लेकर भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह फोन?

    डिजाइन और डिस्प्ले

    सैमसंग ने फोन की फिनिशिंग और डिजाइन को लेकर कोई समझौता नहीं किया है। फोन में आपको एज टू एज इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले को HDR10 प्लस सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी ने बेजल को लगभग खत्म ही कर दिया है। डिस्प्ले और बैक दोनों पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 6 दिया गया है। ऐसे में इस फोन पर आसानी से खरोंच आने और डिस्प्ले के टूटने का खतरा नहीं है। बॉडी की फिनिशिंग को लेकर भी कंपनी ने काफी काम किया है। कंपनी ने इस बार पॉवर बटन को बायीं ओर दिया है जो कि बड़ा ही अजीब है, क्योंकि कोई भी पॉवर बटन को राइट साइड में ही खोजता है। पॉवर बटन में ही कंपनी ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी का सपोर्ट दिया है।

    विज्ञापन
    Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?

    गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस तीन कलर वेरियंट में मिलेंगे। गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि सैमसंग की नोट सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले है। गैलेक्सी नोट 10 प्लस की डिस्प्ले कमाल की है। चाहे आप इसे कड़ी धूप में इस्तेमाल करें या फिर वीडियो देखें या गेम खेलें। डिस्प्ले की परफॉर्मेंस हर जगह कमाल की है। इस फोन में पिन होल डिस्प्ले है। फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के साथ परेशान नहीं करता है। रियर कैमरे को पीछे की तरह अच्छी तरह से प्लेस किया गया है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि फास्ट नहीं है। सैमसंग को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। रिव्यू के दौरान पिन या फेस अनलॉक ही हमें इस्तेमाल करना पड़ा। बड़ी डिस्प्ले होने के कारण एक हाथ से इस्तेमाल मुश्किल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?

    स्क्रीन रिजॉल्यूशन के लिए आपको तीन विकल्प मिलते हैं जिनमें एचडी प्लस, फुल एचडी प्लस और वाइड क्वॉड एचडी प्लस शामिल हैं। वाइड क्वॉड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन पर बैटरी की खपत तेजी से होती है। फोन थोड़ी वजनी है क्योंकि इसका वजन 196 ग्राम है। फोन को ऑरा ग्लो कलर वेरियंट के साथ पेश किया गया है जो कि कमाल का है। रौशनी के साथ इसमें कई तरह के शेड्स दिखते हैं।

    रैम, प्रोसेसर और स्टोरज

    सैमसंग ने नोट सीरीज के फोन में अपना 2.7 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर एक्सीनॉज 9825 प्रोसेसर दिया है जिसे 7 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। 4जी नेटवर्क पर इसकी डाउनलोडिंग स्पीड 2 जीबीपीएस तक है। यह प्रोसेसर 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 8के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें Mali-G76 MP12 ग्राफिक्स है। गेमिंग के दौरान इस प्रोसेसर ने हमें परेशान तो नहीं किया, लेकिन लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन गर्म होता है, जबकि सैमसंग ने इसमें दुनिया का सबसे पतला वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है जिसे लेकर ऑप्टिमाइजेशन और फोन के गर्म नहीं होने देने का दावा किया गया था। वहीं लंबे समय तक वीडियो देखने पर फोन गर्म नहीं होता है। कई सारे एप्स को एक साथ ओपन करने में कोई परेशानी नहीं होती है। फोन लैग नहीं करता है। साथ ही एक महीने तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद भी फोन में अटकने जैसी कोई समस्या हमें नहीं मिली है। हमें रिव्यू के लिए नोट 10 प्लस का 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम वाला वेरियंट मिला था।

    Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?

    डीएसएलआर जैसा कैमरा

    गैलेक्सी नोट 10 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला, दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ ऑग्युमेंट रियलिटी का भी सपोर्ट है। सैमसंग ने इस बार नोट सीरीज के साथ सबसे बड़ा प्रयोग करते हुए वीडियो मोड में बोकेह (बैकग्राउंड ब्लर) इफेक्ट दिया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपक कैमरे में लाइव फोकस वीडियो का विकल्प चुनना होगा। लाइव फोकस वीडियो मोड रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ करता है और रिव्यू के दौरान इसका परफॉर्मेंस भी बढ़िया रहा, लेकिन इसे और बेहतर बनाने के लिए सैमसंग को अभी काम करना होगा।

    Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?

    नाइट फोटोग्राफी के लिए आपको अलग से नाइट मोड मिलता है जो कि बढ़िया काम करता है लेकिन हम आपको रात में नॉर्मल मोड में ही फ्लैश लाइट के साथ फोटो क्लिक का सुध बटन दिया गया जो कि रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ काम करता है। ऐसे में आप एक स्मार्टफोन से डीएसएलआर कैमरे की तरह बैकग्राउंड ब्लर करके वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। लाइव फोकस वीडियो में भी चार मोड्स दिए गए हैं। इस बार सैमसंग ने कैमरे के साथ अलग से एक नाइट मोड दिया है जो कि बिना फ्लैश रात में अच्छी फोटो क्लिक करने में मदद करता है। कैमरे के साथ इंस्टाग्राम का भी सपोर्ट है। रिव्यू के दौरान हमेंकैमरे का प्रो मोडपसंद आया जो कि एक मैनुअल मोड है। इसकी मदद से आप बेहतरीन फोटो क्लिक कर सकते हैं।

    Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?

    सैमसंग ने इस बार नोट 10 सीरीज के फोन के साथ इनबिल्ट वीडियो एडिटर दिया है। रियर कैमरे से आप 60 सेकेंड प्रति सेकेंड की दर से अल्ट्रा एचडी यानी 3840x2160 पिक्सल पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट कैमरे के साथ ब्यूटी मोड मिलता है जो कि डिफॉल्ट रूप से ऑन ही रहता है। ऐसे में सेल्फी के साथ बनावटीपन नजर आता है। ब्यूटी मोड को आप बंद भी कर सकते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान जूम ऑडियो का विकल्प मिलता है जो कि अच्छे से काम करता है। इसकी मदद से आप वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ऑडियो को बेहतर तरीके से कैप्चर कर सकते हैं। कुल मिलाकर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस का कैमरा एक बढ़िया कैमरा है। गैलेक्सी नोट 10 प्लस का कैमरा रिव्यू आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

    बैटरी, फास्ट चार्जिंग, कनेक्टिविटी और पावर शेयर

    गैलेक्सी नोट 10 प्लस फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन 45 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। महज 30 मिनट की चार्जिंग में फोन 60 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 4300mAH की बैटरी है। फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग की सुविधा है जिसकी मदद से आप गैलेक्सी एस10, आईफोन XR जैसे फोन चार्ज कर सकते हैं। जहां तक बैटरी बैकअप का सवाल है तो आपको पूरे दिन का बैकअप मिलता है, वहीं यदि आप खूब गेम खेलते हैं और वीडियो भी देखते हैं तो बैटरी जल्दी खत्म होगी जो कि आम बात है। सैमसंग ने इसके साथ टाइप-सी चार्जिंग एडाप्टर दिया है जो कि कई बार परेशान करता है, क्योंकि इसके साथ मिलने वाला चार्जिंग केबल के दोनों छोर भी टाइप-सी ही है। अगर बाजार में मौजूद केबल की तरह इसमें एक तरह यूएसबी पोर्ट और दूसरी ओर टाइप-सी होता हो बेहतर होता।

    Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?

    कमाल का एस पेन

    सैमसंग ने इस बार अपने एस पेन पर काफी मेहनत की है। नोट 9 के एस पेन में जहां सेल्फी लेने तक का सपोर्ट था, वहीं अब नोट 10 सीरीज के एस पेन से आप फोटो क्लिक कर सकते हैं। फ्रंट और रियर कैमरा बदल सकते हैं। कैमरे में दिए गए सभी मोड्स को आप दूर बैठे एस पेन की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा एस पेन के जरिए यूट्यूब जैसे किसी वीडियो एप में वॉल्यूम भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसी तरह एस पेन कई तरह के गेस्चर कंट्रोल दिए गए हैं। रिव्यू के दौरान एसपेन से हम काफी इंप्रेश हुए।

    Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?

    हैंडराइटिंग को टेक्स्ट में बदलें

    गैलेक्सी नोट 10 सीरीज में कंपनी ने ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (ओसीआर) का सपोर्ट दिया है जिसकी मदद से आप गैलेक्सी नोट एप में एस पेन से लिखे गए किसी शब्द को टेक्स्ट में बदल सकते हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने ओसीआर में हिन्दी, मराठी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं का सपोर्ट दिया है।

    डेस्क का सपोर्ट

    गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के साथ भी अन्य फ्लैगशिप की तरह कंपनी ने अपने डेक्स का सपोर्ट दिया है जिसके जरिए आप एक साधारण केबल के जरिए अपने फोन को लैपटॉप या कंप्यूटर से कनेक्ट करके फोन को इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्शन के बाद आपके फोन का पूरा इंटरफेस कंप्यूटर पर आ जाएगा। हालांकि डेस्क मोड में हमने गैलरी से फोटो को लैपटॉप पर ले मूव करने की कोशिश की जिसमें हम नाकाम रहे।

    Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?

    तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आपकी जेब इजाजत देती है तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं। इसका प्रोसेसर बढ़िया है, कैमरा बहुत खास तो नहीं लेकिन खास जरूर है और इसमें कुछ जूम ऑडियो और लाइव फोकस वीडियो जैसे कुछ यूनिक फीचर्स भी हैं। परफॉर्मेंस और डिजाइन को लेकर कोई दिकक्त नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें