सिर्फ 3 मिनट में बिक गई Redmi Y1 और Y1 Lite स्मार्टफोन की 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Thu, 09 Nov 2017 08:41 AM IST
Xiaomi Redmi Y1 and Redmi Y1 Lite 150,000 units sold in less than three minutes on First Sale
Xiaomi Redmi Y1 - फोटो : Xiaomi

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन रेडमी Y1 और Y1 लाइट लॉन्च किया था। बुधवार (8 नवंबर) को इन स्मार्टफोन की पहली सेल थी। कंपनी के मुताबिक, भारत में इन स्मार्टफोन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि पहली सेल में 3 मिनट के भीतर ही 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गई।

    पढ़ें: डुअल फ्रंट कैमरे वाला यह फोन हुआ 6,000 रुपये सस्ता

    दोनों स्मार्टफोन की सेल बुधवार दोपहर 12 बजे अमेजॉन इंडिया और एमआईडॉटकॉम पर कराई गई थी। फोन की अगली सेल 15 नवंबर को होगी। यह भी बता दें कि यह फोन कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे।

    Xiaomi Redmi Y1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi Y1 Lite
    Redmi Y1 Lite

    सबसे पहले शाओमी रेडमी वाय1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज, डुअल नैनो सिम स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G VoLTE, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

    Xiaomi Redmi Y1 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi Y1 Lite
    Redmi Y1 Lite

    Redmi Y1 Lite में भी 5.5 इंच की डिस्प्ले, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, डुअल नैनो सिम स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें