आसूस जेनफोन 3 मैक्स हुआ सस्ता, 4100mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 13MP का कैमरा
विज्ञापन

आसूस ने अपने बजट फोन ZenFone 3 Max (ZC520TL) की कीमतों में कटौती की है। इस फोन को पिछले साल भारत में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, वहीं अब इस फोन को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसी साइट्स और रिटेल से सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Asus ZenFone 3 Max (ZC520TL) की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.2 इंच की डिस्प्ले, 4100mAh की दमदार बैटैरी, डुअल सिम (माइक्रो+नैनो), फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 1.25GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737T प्रोसेसर, 3GB रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS, ब्लूटूथ v4.0, Micro-USB और एफएम रेडियो है।
विज्ञापन