Apple 2019 में लॉन्च कर सकता है ट्रिपल कैमरे के साथ iPhone

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 09 May 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
Apple to Launch iPhone triple rear camera setup in 2019
iPhone triple rear camera - फोटो : idrop news

    हुवावे के बाद अब Apple भी आईफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देने की तैयारी कर रहा है। अभी हाल ही में Huawei ने P20 Pro को तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि साल 2019 में Apple तीन नए आईफोन पेश करेगा जिनमें से एक आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। हालांकि एप्पल इस साल भी तीन नए ऑईफोन लॉन्च करने वाला है।

    इसके अलावा इकोनॉमिक डेली न्यूज की रिपोर्ट की मानें तो iPhone के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 6P लेंस डिजाइन मिलेगी और 5x जूम मिलेगा। तीन कैमरे में से एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। 2018 में लॉन्च होने वाले फोन में iPhone X प्लस का नाम है। बता दें कि अभी हाल में आईफोन X दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि एप्पल के कई iPhone X यूजर्स ने फेस आईडी फीचर की शिकायत की है। यूजर्स ने कहा है कि उनके iPhone X की फेस आईडी काम नहीं कर रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अगर फेस आईडी की समस्या अपडेट से दूर नहीं होती है तो कंपनी अपने ग्राहकों को नया iPhone X देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल ने लिमिटेड iPhone X के लिए पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं। नई पॉलिसी के मुताबिक iPhone X के रियर कैमरे में आ रही फेस आईडी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन सफल नहीं होने पर नया iPhone X ग्राहकों को दिया जा सकता है।

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Apple ने अपने कर्मचारियों को कहा कि वे नए आईफोन x की टेस्टिंग एप्पल सर्विस टूलकिट 2 (AST2) के जरिए करें ताकि रियर कैमरे की रिपेयरिंग के जरिए फेस आईडी की समस्या का दूर हो सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें