Redmi K40 5G कनेक्टिविटी के साथ ऑनलाइन हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 18 Jun 2020 12:38 PM IST
सार

शाओमी रेडमी के40 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉटमिल सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचरप्रीमियम रेंज में होगी कीमत

विज्ञापन
Xiaomi Redmi K40 5G Smartphone spotted on 3c certification site know expected price and specs
Xiaomi Redmi K40 - फोटो : 91mobiles

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) K सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस रेडमी के40 (Xiaomi Redmi K40) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। 3सी साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यूजर्स को इस अगामी रेडमी के40 स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस

    3सी सर्टिफिकेशन साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी रेडमी के40 स्मार्टफोन के साथ MDY-11-EX चार्जर दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 5जी कनेक्टिविटी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ कीमत की बात करें तो इस डिवाइस को प्रीमियम प्राइस टैग के साथ बाजार में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: BSNL का खास ऑफर, बिना रिचार्ज के मिलेगा 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का टॉकटाइम

    Xiaomi Redmi K30 Pro की जानकारी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने रेडमी के30 प्रो स्मार्टफोन को इस साल मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 32,500 रुपये) है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी रेडमी के30 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। साथ ही इन दोनों फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 8 जीबी रैम दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें