OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को खरीदने का सुनहरा मौका, मिलेंगे शानदार ऑफर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 18 Jun 2020 10:40 AM IST
सार

वनप्लस 8 और 8 प्रो स्मार्टफोन की आज है फ्लैश सेलदोनों स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर मिलेगा 2,000 रुपये डिस्काउंटवनप्लस 8 सीरीज की शुरुआती कीमत है 41,999 रुपये

विज्ञापन
OnePlus 8 and OnePlus 8 Pro flash sale today 18 june 2020 know price offers and specifications
OnePlus 8 - फोटो : verge / twitter

    विस्तार

    चीनी टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) के लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 8 (OnePlus 8) और वनप्लस 8 प्रो (OnePlus 8 Pro) की आज (18 जून 2020) फ्लैश सेल है। ग्राहकों को दोनों स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर बंपर डिस्काउंट के साथ कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन की डिलीवरी केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए नॉन-कंटेनमेंट जोन में की होगी। तो आइए जानते हैं वनप्लस 8 और 8 प्रो स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में...

    कंपनी ने वनप्लस 8 5जी को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन के पहले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये, दूसरे वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये और तीसरे वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ वनप्लस 8 प्रो के बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 54,999 रखी गई है। जबकि, इसके टॉप-एंड मॉडल 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इन दोनों स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही वनप्लस 8 और 8 प्रो को प्री-बुक करने पर अमेजन इंडिया की तरफ से 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी जियो अपने ग्राहकों को इस सीरीज के डिवाइस की खरीदारी करने पर 6,000 रुपये का बेनेफिट देगी। वहीं, दूसरी तरफ इन दोनों स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें