BSNL का खास ऑफर, बिना रिचार्ज के मिलेगा 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का टॉकटाइम

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने यूजर्स को ज्यादा-से-ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए टॉकटाइम लोन ऑफर पेश किया है। यूजर्स को इस ऑफर के तहत 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का टॉकटाइम लोन मिलेगा। वहीं, कंपनी का कहना कि यूजर्स आपातकाल के समय में इस ऑफर का उपयोग कर टॉकटाइम प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इस ऑफर से यूजर्स को बहुत फायदा होगा।

OnlyTech की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को 10 रुपये, 20 रुपये, 30 रुपये, 40 रुपये और 50 रुपये तक का टॉकटाइम मिलेगा। वहीं, यूजर्स को टॉकटाइम लोन प्राप्त करने के लिए अपने फोन में यूएसएसडी कोड डायल करना होगा।

ऐसे प्राप्त करें टॉकटाइम लोन
अगर आप भी बीएसएनएल का टॉकटाइम लोन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको अपने फोन से 5117# डायल करना होगा। इसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें लोन की राशि उपलब्ध होगी। इसमें आप अपने हिसाब से लोन की राशि को चुनें और सेंड बटन पर टैप करें। इतना करने के बाद लोन की राशि तुरंत आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि किस टॉकटाइम लोन के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी।