Vivo U10 की स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुई लीक, एमआई ए3 और रियलमी 5 को दे सकता है कड़ी टक्कर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) कल यानी 24 सितंबर को भारतीय बाजार में यू सीरीज के तहत यू10 (Vivo UI0) को लॉन्च की तैयारी में है। वहीं, अब इस फोन की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन लीक हो गई हैं। इसके साथ ही वीवो यू10 के डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो ग्राहक इस फोन को बजट रेंज में खरीद सकेंगे। वहीं, इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर होगी।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस फोन को Gradient डिजाइन देगी। साथ ही कंपनी ग्राहकों के लिए इस फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक कलर विकल्प के साथ उपलब्ध करेगी। इसके अलावा इस फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं, इस फोन की बॉडी को पॉलीकारबोनेट से बनाया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
वीवो यू10 में 6.35 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। अन्य लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम मिलेगी। वहीं, ग्राहक इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकेंगे।
कैमरे की बात करें तो वीवो यू10 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइंड अंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सूत्रों की मानें तो फोन के यूजर्स को अल्ट्रा गेम मोड दिया जाएगा, जिससे वह बेहतर गेमिंग का लुफ्ट उठा सकेंगे।
इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस होगी। बता दें कि वीवो यू10 की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग इवेंट के बाद मिलेगी। वहीं, वीवो का यह फोन शाओमी एमआई ए3 और रियलमी 5 को कड़ी टक्कर दे सकता है।
- Asus ROG Phone 2 आज होगा भारत में लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Apple Watch Series 5 की प्री-बुकिंग शुरू, 27 सितंबर से खरीद सकेंगे
- इन टॉप स्मार्टफोन की स्क्रीन का नहीं होता बाल भी बांका !, मिलता है गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन
- सिर्फ 39,300 रुपये में खरीद सकेंगे लेटेस्ट iPhone 11, जानें क्या है ऑफर