इन टॉप स्मार्टफोन की स्क्रीन का नहीं होता बाल भी बांका !, मिलता है गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 21 Sep 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Best Smartphones With Corning Gorilla Glass 5 Know About It
smartphone broken display - फोटो : android pit

    अधिकतर यूजर्स स्मार्टफोन खरीदते समय फोन के बड़े साइज वाली डिस्प्ले पर ध्यान देते हैं, ताकि वह एचडी वीडियो और शानदार गेम का मजा उठा सकें। वहीं, बड़ी स्क्रीन के साथ नॉच डिस्प्ले वाले मोबाइल्स को ज्यादा पसंद किया जाता है। यही वजह है कि अब सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां लार्ज एचडी डिस्प्ले वाले फोन को मार्केट में उतार रही हैं। साथ ही कंपनियां स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी दे रही हैं, जिससे फोन के गिरने पर डिस्प्ले काफी हद तक सुरक्षित रहती है। पहले कॉर्निंग गोरिल्ला फीचर केवल महंगे स्मार्टफोन में ही मिलता था।

    वहीं अब कई कंपनियां स्मार्टफोन्स में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दे रही हैं। कुछ कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए इसका अपग्रेड वर्जन गोरिल्ला ग्लास 6 भी देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं किन फोन के साथ आ रहा है कॉर्निंग गोरिल्ला फीचर...

    gorilla glass 5
    gorilla glass 5 - फोटो : Twitter

    कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5

    स्क्रीन प्रोटेक्शन बनाने वाली कंपनी कॉर्निंग ने 2016 में गोरिल्ला ग्लास 5 को लॉन्च किया था। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास स्मार्टफोन की डिस्प्ले को सुरक्षा प्रदान करता है। अगर 5 फुट की ऊंचाई से भी फोन को गिराया जाए, तो भी डिस्प्ले को नुकसान पहुंचने की संभावना 80 फीसदी तक कम हो जाती है। इतना ही नहीं ये ग्लास स्क्रीन को स्क्रैच से भी बचाता है।

    कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से होने वाला लाभ

    अन्य ग्लास के मुकाबले गोरिल्ला ग्लास 5 ज्यादा मजबूत होता है।कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 स्क्रैच रेसिस्टेंट होता है।ग्लास 5 दिखने में आकर्षक होता है।आम स्क्रीन की तुलना में ज्यादा पतला होता है।

    Xiaomi Mi A3
    Xiaomi Mi A3 - फोटो : mi.com

    Xiaomi Mi A3

    शाओमी ने भारतीय बाजार में एमआई ए3 को 12,590 रुपये की कीमत के साथ उतारा है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। साथ ही 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। वहीं, डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी रैम मिलेगा।

    फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ पैनोरमा सेल्फी फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,जीपीएस, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और 4030mAh की बैटरी मिलेगी।एंड्रॉयड पाई 9.0ट्रिपल रियर कैमरा (48+8+2)32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा4030 एमएएच की बैटरी

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें