Apple Watch Series 5 की प्री-बुकिंग शुरू, 27 सितंबर से खरीद सकेंगे

अमेरिकी टेक कंपनी एपल (Apple) ने बीते सप्ताह आईफोन 11 सीरीज के साथ वॉच सीरीज 5 (Apple Watch Series 5) को लॉन्च किया था। 20 सितंबर यानी शुक्रवार से एपल वॉच सीरीज 5 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, इन वॉच सीरीज 5 की सेल 27 सितंबर से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने एपल सीरीज की वॉच को भारतीय ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया है। वही दूसरी तरफ ग्राहक एपल वॉच सीरीज को ऑफलाइन स्टोर से भी प्री-ऑर्डर कर सकेंगे।
कंपनी ने एपल वॉच सीरीज 5 की जीपीएस और 40 एमएम वाले वेरियंट की कीमत 40,900 रुपये रखी है। साथ ही, इस सीरीज का 44 एमएम वाला वेरियंट 43,900 रुपये की कीमत में मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने जीपीएस+सेल्यूलर वेरियंट की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये रखी है।
एपल वॉच सीरीज 5 में अलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें लोकेशन के लिए नया कंपास फीचर दिया गया है। वहीं, इस वॉच में इमरजेंसी के लिए कॉलिंग का फीचर दिया है, यह फीचर 150 देशों में काम करेगा। यूजर्स इमरजेंसी कॉल बिना आईफोन यानी एपल वॉच 5 से कर सकेंगे। खास बात यह है कि इमरजेंसी कॉलिंग फीचर फॉल डिटेक्शन (गिरने) के दौरान भी ऑटोमेटिक काम करेगा। कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस वॉच को एल्यूमीनियम, स्टेनलेस स्टील, सेरेमिक और टाइटेनियम वेरियंट में उपलब्ध किया हैं। इसमें वॉच ओएस6 भी मिलेगा। एपल वॉच सीरीज 5 में एक्टिविटीज के लिए कई सारे मोड्स भी दिए गए हैं।
- इन टॉप स्मार्टफोन की स्क्रीन का नहीं होता बाल भी बांका !, मिलता है गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन
- सिर्फ 39,300 रुपये में खरीद सकेंगे लेटेस्ट iPhone 11, जानें क्या है ऑफर
- MevoFit ने लॉन्च किया रन फिटनेस बैंड, जानें कीमत और खूबियां
- जल्द आने वाला है Xiaomi Redmi 8A, कम कीमत में दमदार बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां