24 घंटे के अंदर भारत में लॉन्च होगा Xiaomi Redmi 9i, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 14 Sep 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 9i will be launched in India on September 15, know expected specifications and rice
Xiaomi Redmi 9i - फोटो : Social Media

    Xiaomi Redmi 9i भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे 15 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। यह नया स्मार्टफोन Redmi 9 सीरीज का चौथा मॉडल होगा। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लिस्ट हो गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बने माइक्रो पेज पर इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स को टीज किया गया है। इसमें यूजर्स को 4GB की रैम और MIUI 12 का इंटरफेज मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि यूजर्स को इसमें बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी और ज्यादा स्टोरेज मिलेगा।

    Redmi 9i की लॉन्चिंग का प्रसारण कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगा। कंपनी इसे 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। कीमत की बात करें तो Xiaomi अपने Redmi 9i को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिविली फ्लिपकार्ट पर बिक्री होगी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स की मुताबिक Xiaomi Redmi 9i भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च होगा। इनमें 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम / 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट्स शामिल होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी इंडिया और फ्लिपकार्ट के माइक्रोसाइट पर लिस्ट किए गए स्मार्टफोन के फीचर्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें MIUI 12 का इंटरफेज मिलेगा। कंपनी इसे मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन जैसे तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है।

    इसके दूसरे फीचर्स क्या होंगे इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी। लेकिन कंपनी के दावों को माना जाए तो इसमें बेहतर प्रोसेसर के साथ पावरफुल बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 6 इंच से बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। हालांकि, इसका कैमरा सेटअप कैसा होगा, यह अब भी सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में ग्राहकों को अब महज कुछ घंटों का इंतजार करना है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें