Tecno Spark Power 2 Air अब से कुछ देर में होगा लॉन्च, 10000 रुपये से कम कीमत में जानें क्या होगा खास

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 14 Sep 2020 11:31 AM IST
Tecno Spark Power 2 Air is ready to launch, know its expected price and specifications
सांकेतिक - फोटो : amarujala

    Tecno Spark Power 2 Air भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे आज दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को Flipkart पर खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट पर इसका लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है। दरअसल पिछले कुछ समय से इस स्मार्टफोन के फीचर्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे थे। लेकिन, कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर जारी अटकलों को खत्म करते हुए इसकी लॉन्चिंग पर से कुछ दिनों पहले ही पर्दा हटा दिया था।

    Techno Mobile India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर 11 सितंबर को एक वीडियो के जरिए इसके लॉन्च की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को 9 हजार से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था।

    फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर को देखा जाए तो फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में यूजर्स को रियर में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा इसमें 7 इंच का बड़ा एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। स्मार्टफोन को ज्यादा समय के लिए इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए इसमें 6,000mAh तक की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज करने पर चार दिनों तक का बैटरी बैकअप देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें