शाओमी के इन तीन सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज है मौका

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jul 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4a, redmi note 4 and redmi 4, you can buy today
Xiaomi Mobile

    अगर आप भी कम दाम में दमदार स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आज आपके लिए शानदार मौका है। आज शाओमी रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और रेडमी 4A प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इनमें से रेडमी नोट 4 को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा, वहीं तीनों फोन को एमआई.कॉम से दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे।

    शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi note 4
    Redmi note 4

    इस रेडमी नोट 4 में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट मिलता है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi 4
    Redmi 4

    इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है। इसके अलावा 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये/10,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी 4ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi 4a
    Redmi 4a

    रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें