आज भारत में लॉन्च होगा शाओमी का धांसू फोन रेडमी 4

चीन की शाओमी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। शाओमी अपने सस्ते और दमदार स्मार्टफोन से भारत में पूरी तरह से पैर जमा चुकी है। अभी हाल ही में रेडमी 3एस भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन बिकने वाला स्मार्टफोन बना है। इसी कड़ी में शाओमी आज अपने एक और दमदार और सस्ते फोन रेडमी 4 को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पेश करने वाली है।
शाओमी रेडमी 4 के फीचर्स और संभावित कीमत

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी 4 में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। रेडमी-4 की कीमत 699 युआन लगभग 6,900 रुपये
शाओमी रेडमी 4 प्राइम भी हो सकता है लॉन्च

वहीं बताया जा रहा है कि रेडमी 4 के साथ कंपनी रेडमी 4 प्राइम भी पेश कर सकती है। रेडमी 4 प्राइम की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें भी 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले लगा है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर क्वॉकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी-4 प्राइम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन के बाकी फीचर रेडमी-4 के समान ही है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर आधारित एमआईयूआई 8 पर काम करते हैं। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से होगी। रेडमी 4 प्राइम की कीमत 899 युआन लगभग 8,900 रुपये होगी।