Mi Smart Band 4C हार्ट-रेट सेंसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
एमआई स्मार्ट बैंड 4सी मलेशिया में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस बैंड में मिला पांच स्पोर्ट्स मोड का सपोर्टकीमत है MYR 99 (करीब 1,700 रुपये)

विस्तार
टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपने लेटेस्ट स्मार्ट बैंड 4C (Mi Smart Band 4C) को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फिटनेस बैंड में 1.08 इंच की स्क्रीन और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा एमआई स्मार्ट बैंड में पांच स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्ट बैंड की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Mi Smart Band 4C की कीमत
कंपनी ने एमआई स्मार्ट बैंड 4सी की कीमत MYR 99 (करीब 1,700 रुपये) रखी है। लेकिन अभी तक इस फिटनेस बैंड की सेल की जानकारी नहीं मिली है।
इसे भी पढ़ें: UBON ने भारत में लॉन्च किया 10000mAh का पावरबैंक, मिलेगा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Mi Smart Band 4C की स्पेसिफिकेशन
एमआई स्मार्ट बैंड 4सी में 1.08 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 128x220 पिक्सल है। इस फिटनेस बैंड में हार्ट-रेट सेंसर के साथ मैसेज और कॉल के लिए नोटिफिकेशन की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फिटनेस बैंड में पांच स्पोर्ट्स मोड मिले हैं, जो वॉकिंग, रनिंग, ट्रेडमिल रनिंग और एक्सरसाइज को ट्रेक करते हैं। इसके अलावा इस बैंड में 130 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि एमआई स्मार्ट बैंड 4सी की बैटरी यूजर्स को दो हफ्ते का बैटरी बैकअप प्रदान करती है।
Mi Band 5 की जानकारी
शाओमी ने पिछले महीने एमआई बैंड 5 को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस बैंड की कीमत 299 चीनी युआन यानी करीब 2,500 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले है जो कि सुपर एमोलेड है। इसमें 100 नए एनिमेटेड वॉच फेसेज मिलेंगे। नए बैंड में आपको 11 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसके अलावा पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) का सपोर्ट है। इस बैंड में स्लिपिंग ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम भी है। इसके अलावा इसमें हर्ट रेट सेंसर, महिलाओं के लिए मासिक साइकल को ट्रैक करने का फीचर, वूमन हेल्थ ट्रैकर और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। बैंड के जरिए म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके अलावा बैंड के जरिए रिमोट कंट्रोल कैमरा फीचर हैं। बैंड में स्मार्ट असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए माइक्रोफोन भी दिया गया है।