UBON ने भारत में लॉन्च किया 10000mAh का पावरबैंक, मिलेगा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

गैजेट एक्सेसरी एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड यूबॉन ने 2,999 रुपये की कीमत पर भारत में नया पावरबैंक यूबॉन पीबी एक्स-22 बॉस पावर को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक मेड इन इंडिया है। इसकी क्षमता 10,000 एमएएच की है और इसमें दो यूएसबी पोर्ट के साथ 500 लाइफ साइकल्स दी गई है। इसमें इडिकेटर के तौर पर एलईडी लाइट भी है।
यूबॉन के इस पावरबैंक 2.1 डुअल यूएसबी के साथ पेश किया गया है जो टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।
ये भी पढ़ें: UBON ने लॉन्च किया अनोखा नोटपैड, वायरलेस चार्जर का भी करेगा काम
यूबॉन के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक ललित अरोड़ा ने इसकी लॉन्चिंग पर कहा, 'हम अपना नया पीबी एक्स-22 बॉस पावरबैंक लॉन्च करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। कोविड-19 के बावजूद हमारी आरएंडडी टीम हमारे ग्राहकों को टॉप उत्पाद मुहैया कराने के लिए काम कर रही है। नया पावरबैंक वर्क फ्रॉम होम की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
बता दें कि इसी साल शुरुआत में कंपनी ने अनोखा नोटबुक लॉन्च किया है। यूबॉन ने अपने इस नोटबुक को वायरलेस सुपर डायरी नाम दिया है। इस डायरी की खासियत है कि इसका इस्तेमाल आप वायरलेस चार्जर के तौर पर भी कर सकते हैं।
UBON के इस शानदार प्रोडक्ट की कीमत 2,999 रुपये है। खासियतों की बात करें तो इसमें 10 वॉट का वायरलेस चार्जर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर अपना फोन चार्ज भी कर सकते हैं। इसमें 200 पन्ने दिए गए हैं। इस डायरी के साथ एक केबल भी मिलेगा जो कि डायरी के साथ ही अटैच है और जरूरत पड़ने पर आप उसे निकाल भी सकते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।