Samsung Galaxy M41 सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 06 Jul 2020 11:49 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी एम41 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉटयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिल सकती है 6,800 एमएएच की बैटरीमिड-प्रीमियम रेंज में हो सकती है कीमत

विज्ञापन
Samsung Galaxy M41 smartphone spotted on certification site know expected price and specs
Samsung Galaxy M41 - फोटो : Mr__Tech_

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने लेटेस्ट डिवाइस गैलेक्सी एम41 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे इसकी संभावित कीमत की जानकारी मिली है। वहीं, अब सैमसंग गैलेक्सी एम41 को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं।

    3C साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गैलेक्सी एम41 स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर EB-BM415ABY मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। इस स्मार्टफोन में 6,800 एमएएच की बैटरी के साथ Exynos 9609 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अगामी सैमसंग गैलेक्सी एम41 स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच रख सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्चिंग तारीख को लेकर खुलासा नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें