Oppo A15s First Impression: कैसा है ओप्पो का 3डी कर्व्ड डिजाइन वाला यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Dec 2020 01:51 PM IST
सार

OPPO A15s में मिलेगी 64 जीबी की स्टोरेजचार कैमरे से लैस है OPPO A15sOPPO A15s की कीमत है 11,490 रुपये

विज्ञापन
Oppo A15s First Impression price specification camera sample and more
Oppo A15s First Impression - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    ओप्पो इंडिया के नए स्मार्टफोन OPPO A15s की बिक्री शुरू हो गई है। ओप्पो ने OPPO A15s को पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया है जो कि OPPO A15 का अपग्रेडेड वर्जन है। OPPO A15s को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 11,490 रुपये है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 3डी कर्व्ड बॉडी दी गई है। आइए देखते हैं पहली नजर में कैसा है ओप्पो का यह नया फोन?

    Oppo A15s First Impression: कैसा है ओप्पो का 3डी कर्व्ड डिजाइन वाला यह फोन

    Oppo A15s First Impression: डिजाइन

    OPPO A15s की डिजाइन 3डी कर्व्ड है। बॉडी ग्लास की दी गई है और फिनिशिंग भी शानदार है। डिस्प्ले कर्व्ड है। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन मिलेगा। पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में और सिम कार्ड ट्रे लेफ्ट में है। फिंगरप्रिंट सेंसर काफी छोटा है लेकिन उंगली आराम से पहुंच जाती है। रियर कैमरा सेटअप स्क्वॉयर में दिया गया है जिसमें तीन लेंस और एक फ्लैश लाइट है।

    विज्ञापन
    Oppo A15s First Impression: कैसा है ओप्पो का 3डी कर्व्ड डिजाइन वाला यह फोन

    डिस्प्ले की स्टाइल वॉटरड्रॉप है और नॉच के ठीक ऊपर स्पीकर है। ओप्पो का यह फोन 7.9एमएम पतला है और वजनी भी नहीं लगता। फोन हाथ से फिसलता है, हालांकि बॉक्स में आपको एक बैक कवर मिलेगा। OPPO A15s दो कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें फैंसी व्हाइट, डायनेमिक ब्लैक और रैंबो सिल्वर शामिल हैं। तो कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A15s First Impression: डिस्प्ले

    Oppo A15s First Impression
    Oppo A15s First Impression - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Oppo A15s में 6.52 इंच की एचडी प्लस वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी एमोलेड तो नहीं है लेकिन कलर्स और व्यूइंग एंगल बढ़िया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है, लेकिन ओप्पो ने इस फोन में वाइडवाइन एल-1 का सपोर्ट नहीं दिया है।

    Oppo A15s First Impression: कैसा है ओप्पो का 3डी कर्व्ड डिजाइन वाला यह फोन

    ऐसे में आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो नहीं देख पाएंगे। डिस्प्ले की पीपीआई 269 है। Oppo A15s में वाइडवाइन एल-3 का सपोर्ट है।

    Oppo A15s First Impression: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    Oppo A15s First Impression
    Oppo A15s First Impression - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर दिया गया है जो कि दो साल पुराना प्रोसेसर है। कीमत के हिसाब से ओप्पो को कम-से-कम इस फोन में हीलियो जी80 प्रोसेसर देना चाहिए था या फिर स्नैपड्रैगन की 600 सीरीज का कोई प्रोसेसर होता तो अच्छा होता। ग्राफिक्स के लिए आपको इस फोन में GE8320 GPU मिलता है। यह फोन एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज में आता है। स्टोरेज को आप मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    Oppo A15s First Impression: कैसा है ओप्पो का 3डी कर्व्ड डिजाइन वाला यह फोन

    Oppo A15s में एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS V7.2 मिलता है। फोन में थोक में फालतू के एप्स प्री-इंस्टॉल नहीं मिलते हैं जो कि एक अच्छी बात है। इसमें डार्क मोड, आई केयर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। फोन में Soloop भी है जिसमें आप वीडियो एडिट कर सकते हैं। तो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के मामले में ओप्पो ने प्रोसेसर को लेकर निराश किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें