108 मेगापिक्सल के साथ अगले महीने भारत आ रहा है Mi 10i

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Dec 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi 10i Launch in India Expected on January 5 with 108 Megapixel Camera Smartphone
Mi 10i - फोटो : अमर उजाला

    शाओमी की एमआई सीरीज का नया मेहमान Mi 10i नए साल में धमाकेदार एंट्री करने को बेकरार है। पांच जनवरी 2021 क Mi 10i भारत में लॉन्च होने जा रहा है। शाओमी ने अपने इस आगामी फोन का टीजर भी जारी किया है, हालांकि टीजर से फोन के मॉडल और नाम का पता नहीं चल रहा है।

    टीजर से यह जरूर पता चला है कि इस अपकमिंग फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें से मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। इससे पहले कई लीक रिपोर्ट सामने आई हैं जिनमें पता चला है कि शाओमी के इस फोन का नाम Mi 10i होगा। कहा जा रहा है Mi 10i, Note 9 Pro 5G का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Mi 10i से पहले शाओमी ने एमआई 10 सीरीज के तहत Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite, Mi 10 Ultra, और Mi 10 Lite Zoom एडिशन जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Mi 10i को हाल ही में गीकबेंच पर मॉडल नंबर M2007J17I के साथ देखा गया था। इस फोन को गीकबेंच साइट पर 8 जीबी रैम और ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi 10i की संभावित स्पेसिफिकेशन

    हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Mi 10i, Redmi Note 9 Pro 5G का री-ब्रांडेड भारतीय वर्जन होगा और यदि होता है तो इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें