Vu Cinema स्मार्ट टीवी सीरीज भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा 40 वॉट की पावर वाला साउंडबार
Vu Cinema सीरीज भारत में हुई लॉन्चइस सीरीज के 32 इंच और 43 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी को किया गया पेशशुरुआती कीमत 12,999 रुपये

विस्तार
अमेरिकन कंपनी Vu ने अपनी सबसे खास स्मार्ट टीवी सीरीज Vu Cinema को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत 32 इंच और 43 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में उतरारा गया है। यूजर्स को इस सीरीज के स्मार्ट टीवी में अल्ट्रा-एचडी रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन, गूगल असिस्टेंट और पावरफुल साउंडबार का सपोर्ट मिला है। तो आइए जानते हैं वीयू सिनेमा सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...
Vu Cinema स्मार्ट टीवी सीरीज की कीमत
कंपनी ने वीयू सिनेमा सीरीज के 32 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच वाले वेरिएंट की 21,999 रुपये कीमत रखी है। वहीं, इन दोनों स्मार्ट टीवी की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर 23 जून से शुरू हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Apple WWDC 2020 आज से होगा शुरू, इन खास डिवाइस को किया जा सकता है लॉन्च
Vu Cinema स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने वीयू सिनेमा सीरीज के दोनों लेटेस्ट वेरिएंट में 4के, डॉल्बी विजन और एचडीआर का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही यूजर्स को इन दोनों वेरिएंट के फ्रंट में 40 वॉट का साउंडबार मिला है। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में गूगल असिस्टेंट, एंड्रॉयड 9 पाई के साथ वॉयस रिमोट दिया गया है।
स्मार्ट टीवी में मिला क्रोमकास्ट और यूट्यूब का सपोर्ट
कंपनी ने इस सीरीज के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, एपल एयर-प्ले, हॉटस्टार और यूट्यूब का सपोर्ट दिया है।
Vu Cinema स्मार्ट टीवी के अन्य फीचर्स
यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिहाज से 32 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट में दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और एक प्लस ग्रेड एडीएस का सपोर्ट मिला है, जबकि 43 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट तीन एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।
- Amazfit Stratos 3 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, 14 दिनों का है बैटरी बैकअप
- इंटरनेट इस्तेमाल करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं होंगे हैकर्स का शिकार
- Motorola One Fusion गूगल की लिस्टिंग साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च
- Father's Day 2020: अपने पिता को गिफ्ट करें ये खास गैजेट, बनाएं उनका दिन खास