Father's Day 2020: अपने पिता को गिफ्ट करें ये खास गैजेट, बनाएं उनका दिन खास

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 21 Jun 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Father's Day 2020 best tech gift idea for your dad know about it in hindi
father day gift - फोटो : amar ujala

    फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 21 जून को है। फादर्स डे पहली बार 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया था। पिता के त्याग और समर्पण का कर्ज हम कभी नहीं उतार सकते हैं, लेकिन हम उन्हें इस खास अवसर पर कुछ गिफ्ट देकर खुश जरूर कर सकते हैं। तो आइए कुछ खास गैजेट पर नजर डालते हैं, जिन्हें आप अपने पिता को फादर्स डे के खास मौके पर उपहार के रूप में दे सकते हैं।

    Trimmer
    Trimmer - फोटो : amar ujala

    ट्रिमर

    फादर्स डे के खास अवसर पर आप अपने पिता को एक ट्रिमर गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे वह घर में रहकर ही शेविंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि बाजार में फिलिप्स से लेकर पैनासॉनिक तक के ट्रिमर 1,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मौजूद हैं।

    Harmano SPORTO
    Harmano SPORTO - फोटो : amar ujala

    ब्लूटूथ ईयरफोन

    अगर आपके पिता को गानें सुनने के शौक है, तो आप उन्हें ब्लूटूथ वाले ईयरफोन गिफ्ट कर सकते हैं। गानें के अलावा वह इन ईयरफोन के जरिए किसी से भी बात कर सकते हैं। खास बात यह है कि उन्हें अपना फोन पास रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि बाजार में सोनी से लेकर बोस तक के ईयरफोन मौजूद हैं, जिनको आप अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें