Motorola One Fusion गूगल की लिस्टिंग साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 22 Jun 2020 10:49 AM IST
सार

मोटोरोला वन फ्यूजन गूगल प्ले-कंसोल पर हुआ स्पॉटयूजर्स को मिल सकता है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का सपोर्टबजट रेंज में होगी कीमत

विज्ञापन
Motorola One Fusion smartphone spotted on google play console site know expected price and specs
Motorola One Fusion - फोटो : demo pic

    विस्तार

    अमेरिका की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने हाल ही में वन फ्यूजन प्लस (Motorola One Fusion) डिवाइस को भारत में पेश किया था। वहीं, अब कंपनी मोटोरोला वन फ्यूजन स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली हैं। अब इस अगामी स्मार्टफोन को लेस्टिंग साइट गूगल प्ले-कंसोल पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यूजर्स को इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    गूगल प्ले-कंसोल की लिस्टिंग के अनुसार, कंपनी अगामी मोटोरोला वन फ्यूजन स्मार्टफोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 710, एंड्रॉयड 10 और 6.3 इंच का एचडी डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा फ्रंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।

    विज्ञापन

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटोरोला इस स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रखेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले लॉन्च हुए मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपये रखी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें