Vivo Y91 की कीमत में हुई कटौती, मिलेगा डुअल रियर कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 01 Mar 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Vivo Y91 PRICE DROP IN INDIA, KNOW SPECIFICATIONS
Vivo Y91

    Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y91 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस फोन को इसी साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। वीवो वाय91 की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। फोन के कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा।

    भारत में लॉन्चिंग के समय वीवो वाय91 की कीमत 10,990 रुपये थी लेकिन अब इस फोन को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री वीवो के ऑनलाइन स्टोर, अमेजॉन इंडिया, पेटीएम मॉल और ऑफलाइन स्टोर से हो रही है। इस फोन के साथ 1,200 रुपये का ब्लूटूथ हेडफोन फ्री में मिल रहा है। इसके अलावा फोन के साथ जियो की ओर से 4,000 रुपये के फायदे और 3टीबी डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन

    Vivo Y91 की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y91 में 6.22 इंच की फुल व्यू एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले पर बेजल बहुत ही कम है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए GE8320 GPU, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और दूसरा 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। दोनों कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट और सीन डिटेक्शन मिलेगा। इस फोन में 4030 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। यह फोन ओशियन ब्लू और स्टैरी ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें