सरकार ने यूट्यूब से हटवाए अभिनंदन के 11 वीडियोज, आप भी शेयर करने से बचें

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Thu, 28 Feb 2019 06:58 PM IST
YouTube Removed Videos Linked To Wing Commander Abhinandan
Abhinandan

    भारतीय वायु सेना के मिग-21 के पायलट अभिनंदन से जुड़े कई वीडियोज को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब से हटवा दिया है। बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान ने पायलट अभिनंदन को बंदी बना लिया था। इसके बाद अभिनंदन से जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और लोग अभिनंदन के नाम से कई हैशटैग भी इस्तेमाल करने लगे।

    मंत्रालय का कहना है कि इन दिनों देश बेहद संवेदनशील माहौल से गुज रहा है, और ऐसे में विंग कमांडर से जुड़े तमाम वीडियोज पाकिस्तान समर्थकों की तरफ से शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे में उनके नाम पर कई फर्जी वीडियोज भी शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे में उनकी वीडियोज को शेयर न किया जाए। साथ ही व्हाट्सअप और ट्विटर पर भी तमाम वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं, लोगों को चाहिए कि ऐसे वीडियोज को आगे फारवर्ड करने बचना चाहिए।

    जिसके बाद आईटी मंत्रालय ने यूट्यूब को ऑपरेट करने वाली कंपनी गूगल ने उसके प्लेटफॉर्म यूट्यूब से अभिनंदन से जुड़े वीडियोज हटाने को कहा और गूगल ने तुरंत एक्शन लेते हुए वीडियोज हटा दिए। ऐसे में आपके लिए भी बेहतर होगा कि आप अभिनंदन से जुड़े किसी भी वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करने से परहेज करें।

    इससे पहले बुधवार को पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के एफ-16 लडाकू विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन करते हुए नोशेरा सेक्टर में ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर समेत दूसरे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके जवाब में 6 मिग-21 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तानी विमानों के हमले को विफल करने के लिए उनका पीछा करना शुरू किया, जिसमें से एक मिग-21 विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे,और पाकिस्तान के एक एफ-16 का पीछा करते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल के पार चले गए और वहां उनका मिग दुघर्टनाग्रस्त हो गया और पाकिस्तान ने उन्हें बंदी बना लिया।

    गिरफ्तार पायलट का वीडियो इंटरनेट पर रिलीज किया गया जिसे ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किया।

    गौरतलब है कि भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर भारत का दबाव काम आया है। पाकिस्तान ने अभिनंदन वर्तमान को छोड़ने का एलान किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में अभिनंदन को छोड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अभिनंदन को कल यानी शुक्रवार को भारत भेजा जाएगा।