गूगल पिक्सल 3 लाइट और पिक्सल 3 एक्सएल लाइट के मॉड्ल्स का हुआ खुलासा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 28 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel 3 Lite, Pixel 3 XL Lite spotted on FCC listings
Pixel 3 and Pixel 3 XL

    गूगल अगले महीने अपने फ्लैगशिप गूगल पिक्सल 3 के लाइट वर्जन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। बता दें कि पिछले साल गूगल ने पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल को लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी इन दोनों फोन के लाइट वर्जन को पेश करने की तैयारी में है। द वर्ज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल पिक्सल 3 लाइट और पिक्सल 3 एक्सएल लाइट को एफसीसी फाइलिंग पर देखा गया है जहां से फोन के बारे में कुछ जानकारी भी मिली है।

    FCC फाइलिंग के मुताबिक फोन के 8 मॉडल्स पर काम चल रहा है। फोन के कलर वेरियंट, स्टोरेज और साइज के बारे में जानकारी मिली है। ये मॉडल्स G020Aसे G020H तक हैं। इस रिपोर्ट से यह भी बात सामने आई है कि गूगल पिक्सल 3 के लाइट वर्जन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 पर काम करेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि Pixel 3 और Pixel 3 XL की बॉडी प्लास्टिक की होगी और फोन में डुअल सेल्फी कैमरा और फ्रंट में डुअळ स्पीकर होंगे। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन की कीमत भी बजट में होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    खबर यह भी है कि गूगल क्वॉलकॉम के सस्ते प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगा ताकि फोन को कम कीमत में बाजार में उतारा जा सके। फोन में नॉच डिस्प्ले के साथ हेडफोन जैक भी मिल सकता है। बता दें कि गूगल हर साल अक्टूबर में अपने पिक्सल फोन को लॉन्च करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें