काम की बात: आरोग्य सेतु एप पर भी मिलेगी प्लाज्मा डोनर की लिस्ट, जल्द आ सकता है अपडेट
यदि कोई स्वेच्छा से प्लाज्मा डोनेट करना चाह रहा है तो वह आरोग्य सेतु एप के जरिए सरकार को इसके बारे में जानकारी दे सकता है

विस्तार
भारत सरकार ने पिछले साल Covid-19 कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग एप के रूप में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) को लॉन्च किया था लेकिन अब इसका इस्तेमाल वैक्सीन की जानकारी के लिए भी होने लगा है। अब खबर है कि जल्द ही आरोग्य सेतु एप पर प्लाज्मा डोनर की भी लिस्ट मिलेगी।
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोग्य सेतु एप को जल्द ही कोरोना से ठीक हो चुके लोगों का एक डाटाबेस बनेगा जो कि प्लाज्मा डोनर के लिए होगा, हालांकि प्लाज्मा डोनेशन के लिए किसी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं होगी और ना ही कोई दबाव होगा।
यदि कोई स्वेच्छा से प्लाज्मा डोनेट करना चाह रहा है तो वह आरोग्य सेतु एप के जरिए सरकार को इसके बारे में जानकारी दे सकता है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और ना ही प्लाज्मा डोनेशन डाटाबेस फीचर के अपडेट होने की कोई सटीक तारीख सामने आई है।
आपको बताते चलें कि हाल ही में आरोग्य सेतु एप में कई सारे फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें अब आप वैक्सीन के बारे में सेंटर से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप आरोग्य सेतु एप से रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इसमें कोविन पोर्टल का भी एक टैब जुड़ गया है तो आप कोविन पोर्टल पर होने वाले सभी काम इस एप पर भी कर सकते हैं।
- पोर्टोनिक्स ने भारत में लॉन्च किया वाई-फाई एलईडी प्रोजेक्टर बीम 200 प्लस
- Battlegrounds Mobile India में भी मिलेगा पबजी वाला Sanhok मैप, पोस्टर रिलीज
- Covid 19: Poco ने दो महीने तक बढ़ाई स्मार्टफोन की वारंटी, पढ़ें पूरी खबर
- WhatsApp Privacy: छलका व्हाट्सएप का दर्द, कहा- आरोग्य सेतु, जोमैटो, ओला भी लेते हैं डाटा तो सवाल सिर्फ हमसे क्यों