Poco M3 Pro 5G की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, मिलेगा मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर
Poco M3 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर मिलेगा। बता दें कि Redmi Note 10 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है।

विस्तार
Poco M3 Pro 5G की लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। Poco Global के एक्जीक्यूटिव Kevin Xiaobo Qiu ने एक इंटरव्यू में फोन की लॉन्चिंग की पुष्टि की है। पोको का यह नया फोन Redmi Note 10 5G का री-ब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जैसा कि नाम से साफ हो रहा है कि Poco M3 Pro 5G में 5जी का सपोर्ट मिलेगा। पोको की एम सीरीज का यह एक किफायती 5जी फोन होगा। खबर है कि इस फोन को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा।
एंड्रॉयड सेंट्रल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पोको ग्लोबल के हेड Kevin Xiaobo Qiu और प्रोडक्ट हेड Angus Ng ने फोन के कुछ फीचर का खुलासा किया है और लॉन्चिंग को लेकर भी पुष्टि की है। उन्होंने कंफर्म किया है कि Poco M3 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर मिलेगा। बता दें कि Redmi Note 10 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है।
भले ही पोको का यह नया फोन रेडमी नोट 10 5जी का री-ब्रांडेड वर्जन है लेकिन रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इसमें यूनिक डिजाइन मिलेगी और इसमें पीले कलर का भी विकल्प होगा। इसके अलावा कुछ फीचर्स Poco M3 जैसे होंगे।
Poco M3 Pro 5G को AnTuTu बेंचमार्क पर 329,072 स्कोर मिला है जो कि Poco M3 के मुकाबले ज्यादा है। पोको एम3 को 301,635 स्कोर मिले थे। एक्जीक्यूटिव ने यह भी कंफर्म किया है कि कंपनी की प्लानिंग फिलहाल कोई फ्लैगशिप लॉन्च करने की नहीं है। फोन की लॉन्चिंग ग्लोबल होगी या भारत में भी इसे पेश किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
जहां तक कीमत का सवाल है तो Poco M3 Pro 5G की कीमत Poco X3 NFC के करीब होगी जिसे पिछले साल सितंबर में 229 यूरो यानी करीब 20,400 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 6GB+64GB स्टोरेज यानी बेस वेरियंट की है। फोन की लॉन्चिंग की 19 मई को तय की गई है। इसके बारे में पोको ग्लोबल ने ट्वीट करके जानकारी दी है।
- काम की बात: आरोग्य सेतु एप पर भी मिलेगी प्लाज्मा डोनर की लिस्ट, जल्द आ सकता है अपडेट
- पोर्टोनिक्स ने भारत में लॉन्च किया वाई-फाई एलईडी प्रोजेक्टर बीम 200 प्लस
- Battlegrounds Mobile India में भी मिलेगा पबजी वाला Sanhok मैप, पोस्टर रिलीज
- Covid 19: Poco ने दो महीने तक बढ़ाई स्मार्टफोन की वारंटी, पढ़ें पूरी खबर