पोर्टोनिक्स ने भारत में लॉन्च किया वाई-फाई एलईडी प्रोजेक्टर बीम 200 प्लस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 May 2021 04:46 PM IST
सार

‘बीम 200 प्लस’ में लगा मल्टीमीडिया एलईडी प्रोजेक्टर 30,000 घंटे के बल्ब लाइफ के साथ आता है।

विज्ञापन
Portronics Launches BEEM 200 Plus WiFi LED Projector in India
Portronics BEEM 200 Plus - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पोर्टेबल एवं इनोवेटिव कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक ब्रांड पोर्टोनिक्स ने अपने नए वाई-फाई एलईडी प्रोजेक्टर ‘बीम 200 प्लस’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह वाई-फाई एलईडी प्रोजेक्टर मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है। इसमें इन-बिल्ट वीजीए पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई, एसडी कार्ड स्लॉट इत्यादि लगे हैं। साथ ही यह एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज से सीधे प्रोजेक्टर पर मिररिंग के लिए भी उपयुक्त है।

    संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में कुछ लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे लॉन्च किया गया है, ताकि लोग अपने घर पर ही थिएटर का मजा ले सकें। 'बीम 200 प्लस' जो लैपटॉप, पीसी, फोन, टैबलेट, एक्सबॉक्स, पीएस3/पीएस4, या यूएसबी केबल्स के साथ कम्पेटेबल है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह अपनी वाई-फाई सुविधा के कारण ओटीटी प्लेटफार्मों, यूट्यूब पर शानदार वायरलेस स्ट्रीमिंग अनुभव प्रदान करता है।

    विज्ञापन

    ‘बीम 200 प्लस’ में लगा मल्टीमीडिया एलईडी प्रोजेक्टर 30,000 घंटे के बल्ब लाइफ के साथ आता है। पोर्ट्रोनिक्स का वायरलेस प्रोजेक्टर ब्राइट और एचडी वीडियो क्वॉलिटी पिक्चर के अलावा अपने 4वॉट इनबिल्ट स्पीकर्स के जरिए शानदार साउंट क्वॉलिटी का वादा करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीम 200 प्लस की खासियतें

    एक्स्ट्रा लुमेन: 200 लुमेन से लैस ‘बीम 200 प्लस’ एलईडी प्रोजेक्टर अतिरिक्त लुमेन, पिक्चर ब्राइटनेस और शानदार ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसमें लगे इन-बिल्ट स्पीकर शानदार साउंड एक्सपीरिएंस भी देते हैं।मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन: ‘बीम 200 प्लस’ आपको अपनी पसंदीदा कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न स्क्रीन स्रोतों जैसे कि वीजीए पोर्ट, एचडीएमआई, एसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी पोर्ट आदि के ऑप्शन देता है।अपने डिवाइस को मिरर करें: बड़ी स्क्रीन पर आसानी से अपने एंड्रॉयड/आईओएस स्क्रीन को मिरर कर सकते हैं। डायरेक्ट कास्ट विकल्प या यूएसबी मिररिंग के माध्यम से अपने फोन स्क्रीन बड़े स्क्रीन पर साझा कर सकते हैं। इसमें एक एक्स्ट्रा लार्ज डिस्प्ले है और अल्ट्रा-विविड पिक्चर क्वॉलिटी के लिए फुल एचडी रिजॉल्यूशन प्रदान करता है।वाइड कम्पेटीबिलिटी: एलईडी प्रोजेक्टर आपके सभी पसंदीदा उपकरणों के साथ तालमेल बना सकता है। इसे लैपटॉप, पीसी, फोन, टैबलेट, एक्सबॉक्स, पीएस3/पीएस4, या यूएसबी केबल्स के साथ बिना परेशानी कनेक्ट किया जा सकता है।लंबे समय तक चलने वाला बल्ब: सम्मेलनों, फिल्म देखने या यहां तक कि फोटो गैलरीज को अंतहीन समय तक देखने के लिए यह उपयुक्त है। इसमें 30,000 घंटे के लाइफ का एलईडी बल्ब लगा है।कीमत और उपलब्धता: ‘बीम 200 प्लस’ 19,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसे सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से एक साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें