घरेलू शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी ने की मार्निंग स्टार रिकॉडर्स के साथ साझेदारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Mar 2021 03:02 PM IST
Made in India chingari App tie up with Morningstar Records for regional content
चिंगारी एप - फोटो : amarujala

    मेड इन इंडिया शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी ने पंजाबी, हरियाणवी, इंडीपॉप और दूसरी भाषा के म्यूजिक कलाकारों तो एक जैसा मौका देने वाले प्लेटफॉर्म, मॉर्निंग स्टार रिकॉडर्स से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी से लोकप्रिय घरेलू शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी और म्यूजिक कंपोजर्स, म्यूजिशियंस, कलाकारों, गीतकारों और प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए मददगार प्लेटफॉर्म मार्निंग स्टार रिकॉडर्स के बीच संबंधों को और मजबूती मिली है।

    एक अनुमान के मुताबिक हमारे देश में 10 फीसदी लोग ही अंग्रेजी बोलते हैं। ऐसे में देश के कई प्रतिभाशाली कलाकार अपनी भाषा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भी पिछड़ जाते हैं। इस साझेदारी से ऐसे कलाकारों को भी अपनी भाषा के यूजर्स के पास पहुंचने में मदद मिलेगी।

    चिगारी और मॉर्निंग स्टार की यह साझेदारी एप और दर्शकों दोनों के लिए फायदेमंद है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर अब विभिन्न भाषाओं जैसे हरियाणवी, भोजपुरी, पंजाबी, राजस्थानी, गढ़वाली, गुजराती, इंडीपॉप और देसी हिप हॉप स्टाइल में गाने वाले कलाकार अपना हुनर दिखा सकेंगे।

    नई साझेदारी पर चिंगारी एप के सह-संस्थापक और सीईओ सुमित घोष ने कहा, 'देश के अपने म्यूजिक लेबल के साथ इस साझेदारी से हमें भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली कलाकारों को बढ़ावा देने का सुनहरा अवसर मिलेगा। हमारा मानना है कि हुनरमंद कलाकारों की हमेशा कद्र की जानी चाहिए, भले ही वह कहीं से भी आते हों। चिंगारी और मार्निंग स्टार प्लेटफॉर्म, दोनों का उद्देश्य क्षेत्रीय और स्वतंत्र कलाकारों को एक न्यूट्रल मंच प्रदान करना है, जहां पर सबको समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिले।'

    मार्निंग स्टार के सीईओ साहिल अंबरसरिया ने कहा, 'चिंगारी यूजीसी के लिए देश के सबसे बड़े प्लेटफॉर्मों में से एक है। एक म्यूजिकल लेबल के तौर पर हम इन प्रतिभाशाली क्षेत्रीय कलाकारों के गीतों को अपने बैनर तले रिलीज करने की साझेदारी कर काफी उत्साहित हैं। मार्निग स्टार रेकॉडर्स में हम स्वतंत्र कलाकारों और कॉन्टेंट क्रिएटर्स को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा हमारा ध्यान केवल एक नहीं, बल्कि कई विधाओं पर है। इसलिए संगीत की दुनिया में हलचल मचाने के लिए चिंगारी से बेहतर कोई और म्यूजिकल एप नहीं हो सकती थी।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें