Sound One ने भारत में लॉन्च किया अनोखा ब्लूटूथ इयरफोन, वायर के साथ भी कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 18 Oct 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Sound One launches unique detachable Bluetooth Earphones in India
Sound One Detachable Bluetooth Earphones - फोटो : amazon

    ऑडियो डिवाइस बनाने वाली कंपनी Sound One ने पिछले कई महीनों में कई अच्छे प्रोडक्ट बाजार में पेश किए हैं। इस कड़ी में साउंड वन ने भारतीय बाजार में एक अनोखा ब्लूटूथ नेकबैंड (इयरफोन) लॉन्च किया है। साउंड वन ने डिटैचबल (अलग किए जाने योग्य) ब्लूटूथ इयरफोन पेश किया है। यानी इस ब्लूटूथ इयरफोन को तार और बिना तार (वायरलेस) दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    उदाहरण के तौर पर यदि इस वायरलेस इयरफोन की बैटरी खत्म हो जाती है तो उसके बाद आप इसे एक ऑक्स केबल के जरिए तारे वाले इयरफोन की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ऑक्स केबल साथ में देगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Sound One ने भारत में लॉन्च किया सस्ता इयरफोन, कीमत सिर्फ 499 रुपये

    साउंड वन के इस अनोखे इयरफोन के बड्स में 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है जिसमें ऑक्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस ब्लूटूथ इयरफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.0 वर्जन है। ऐसे में कनेक्टिविटी अच्छी रहेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें 110mAh की पॉलिमर बैटरी है जिसे लेकर फुल वॉल्यूम पर 8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा इसे स्वेट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। इसमें माइक भी है और इसकी कीमत 2,990 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत इसे 1,690 रुपये में अमेजन या फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें