Vivo U20 की पहली सेल आज, पढ़ें कीमत से लेकर ऑफर्स तक के बारे में

वीवो के नए स्मार्टफोन वीवो यू20 (Vivo U20) की आज पहली सेल है। Vivo U20 को कंपनी ने पिछले सप्ताह भारत में उनलोगों के लिए लॉन्च किया था जो कम कीमत वाले स्मार्टफोन में बहुत कुछ चाहते हैं। Vivo U20 को आज यानी 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और वीवो की साइट से खरीदा जा सकेगा। Vivo U20 की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और 5000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी।
Vivo U20 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
Vivo U20 की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये है। यह फोन रेसिंग ब्लैक और ब्लेज ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। जियो की ओर से इस फोन के साथ 6,000 रुपये का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Vivo U20 Review: वीवो का एक बढ़िया ट्रिपल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन
Vivo U20 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन के में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। फोन में 4/6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5000एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।
Vivo U20 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की ओर यानी रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं जिनमें एक 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जिसके साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
- सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4G रिव्यू: स्मार्टफोन की जरूरत को खत्म कर देगी यह स्मार्टवॉच
- BSNL ने फिर से लॉन्च किया लंबी अवधि वाला यह प्लान, रोज मिलेगा 3GB डाटा
- Samsung Galaxy M10s Review : क्या वाकई फुल पैसा वसूल है शानदार डिजाइन वाला यह सस्ता फोन?
- Jio यूजर्स को फिर लगा झटका, यह खास ऑफर हुआ बंद, पढ़ें पूरी खबर