Vivo ने लॉन्च किया 12GB रैम वाला फोन, रील्स बनाने के लिए कैमरा है परफेक्ट, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 15 May 2023 02:49 PM IST
सार

Vivo S17e में 12GB रैम के साथ MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर मिलता है। फोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Vivo S17e Launched With Dimensity 7200 and 64 mp camera know Price and Specifications
Vivo S17e - फोटो : Vivo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने नए कैमरा फोन Vivo S17e को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। रियर कैमरे के साथ OIS का भी सपोर्ट मिलता है। फोन में 12GB रैम के साथ MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर मिलता है। फोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। फोन क्विक सैंड गोल्ड, सनी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 24,800 रुपये), 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 27,200 रुपये), और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 29,500 रुपये) रखी गई है।

    Vivo S17e को 6.78 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3D कर्व्ड के साथ आती है। फोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें