Vingajoy ने लकड़ी के फ्रेम के साथ लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्पीकर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 10 May 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Vingajoy Launches HT 2090 Wooden Vintage Wireless speaker for Rs 3,999
HT 2090 Wooden Vintage Wireless speaker

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड विंगाजॉ ने भारत में अपने वायरलेस पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया ब्लूटूथ स्पीकर HT 2090 वूडन विंटेज पेश किया है। इस स्पीकर की कीमत 3,999 रुपये है। इसकी बिक्री ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन स्टोर से पूरे देश में हो रही है। लकड़ी से बने इस रेट्रो स्टाइल स्पीकर की बात करें तो कंपनी ने डिजाइन का खास ख्याल रखा है। स्पीकर पुराने जमाने के लुक्स के साथ लॉन्च किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः Android Q Beta 3 हुआ लॉन्च, 5 खास फीचर्स जो बदल देंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल का तरीका

    इसमें आपको ब्लूटूथ, यूएक्स और यूएसबी पोर्ट जैसे सभी मॉडल कनेक्टिविटी विकल्प मिलेंगे। इसमें 40 वॉट पावर, स्टीरियो साउंड और फाइन ट्यूनिंग ट्रेबल एवं बास के कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक इस स्पीकर का बैटरी बैकअप 6-8 घंटे तक का है। हालांकि कंपनी इसकी चार्जिंग टाइम के बारे में जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel ने अपडेट किए अपने ये दो प्लान, सिर्फ 129 रुपये में मिलेगा 4 लाख का बीमा

    यदि बाजार की ट्रेंड को देखें तो पिछले कुछ महीने से अधिकतर कंपनियां पुराने स्टाइल में स्पीकर पेश कर रही हैं। पिछले महीने ही डीटेल ने पॉश स्पीकर लकड़ी के फ्रेम के साथ पेश किया है जिसकी कीमत 1,799 रुपये है और इसे ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें