व्हेल ने लौटाया महिला का समुद्र में गिरा आईफोन, लग चुका है जासूसी का आरोप, देखें वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 10 May 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Beluga whale finds drowning iPhone and returns to phone owner, video goes viral
norway whale

    जानवरों ने कई बार साबित किया है कि वे इंसानों से कहीं ज्यादा समझदार हैं। इस बार भी एक व्हेल ने इस बात को साबित करते हुए एक महिला का आईफोन वापस किया है। यहां कहानी नॉर्वे के हैमरफेस्ट हार्बर की है जहां एक महिला का आईफोन उस वक्त समुद्र में गिर गया था जब वह अपने दोस्तों के साथ समुद्र में बोटिंग का आनंद ले रही थी। अगली स्लाइड में पढ़ें व्हेल पर लगा था जासूसी का आरोप..

    norway whale
    norway whale

    बता दें कुछ दिन पहले इसी सफेद व्हेल पर रूसी जासूस होने का आरोप लगा था। दरअसल बेल्यूगा प्रजाति की इस व्हेल पर पिछले महीने अधिकारियों ने हार्नेस (खास तरह की पट्टी) लगा देखा था। इसके बाद अधिकारियों ने कहा था कि यह व्हेल रूस की ट्रेंड जासूस है जिसे नार्वे की जासूसी के लिए समुद्र में तैनात किया गया है।

    whale returns iphone
    whale returns iphone

    नार्वे की स्थानीय मीडिया के मुताबिक जिस महिला का फोन समुद्र में गिरा था उसका नाम इना मनसिका है। इना ने बताया है कि पानी में काफी देर रह जाने के कारण फोन खराब हो गया है, हालांकि इना ने व्हेल की काफी तारीफ की। अगली स्लाइड में देखें वीडियो

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें