Mother's Day 2019: ये 5 गिफ्ट हैं आपकी मां के लिए परफेक्ट, खुशी से झूम उठेंगी

संस्कृत में मातृ ऋण और पितृ ऋण शब्द का कई जगहों पर इस्तेमाल किया है जिसका हिन्दी मतलब मां का कर्ज और पिता का कर्ज है। माता-पिता का कर्ज आज तक ना कोई उतार पाया है और ना ही उतार पाएगा। पिता की तरह मां के प्यार को कर्ज भी उतारा नहीं जा सकता है, लेकिन खूबसूरत तोहफे देकर आप उन्हें खुशी जरूर दे सकते हैं। तो आइए इस मदर्स डे (12 मई 2019) पर उन खास गिफ्ट के बारे में जानते हैं जिन्हें आप अपनी मां को देकर उनके प्रति अपनी भावना जाहिर कर सकते हैं। इस लिस्ट में स्मार्टफोन से लेकर ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे गिफ्ट हैं।

स्मार्टफोन
आज के जमाने में भी यदि आपकी मां के पास स्मार्टफोन नहीं है तो इस मदर्स डे के मौके पर आप उन्हें स्मार्टफोन तोहफे के रूप में जरूर दें, ताकि जब आप उनसे दूर शहर में नौकरी करने या पढ़ाई करने जाएं तो अकेलापन दूर करने के लिए वह आपसे फोन के जरिए वीडियो कॉलिंग पर बात कर सकें। आपको 5 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की रेंज में रियलमी, टेक्नो, नोकिया और शाओमी जैसी कई कंपनियों के फोन आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहें तो अपनी सुविधानुसार प्रीमियम और महंगे स्मार्टफोन भी गिफ्ट दे सकते हैं।

स्मार्टवॉच
अब जमाना स्मार्ट हो रहा है तो हमें स्मार्ट चीजों की जरूरतें भी पड़ रही हैं। ऐसे में आप अपनी मां को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि स्मार्टवॉच की मदद से आपकी मां अपनी सेहत का ख्याल रख सकती हैं। स्मार्टवॉच में आपको हार्ट रेट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। एपल वॉच में तो ईसीजी का भी फीचर मिलता है।