Vaio Z (2021) लैपटॉप हुआ लॉन्च, इसमें है 32GB रैम के साथ 14 इंच की 4के डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Feb 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Vaio Z 2021 laptop launched With Carbon Fibre Build 11th Gen Intel Core Processor
Vaio Z (2021) - फोटो : vaio.com

    वायो (Vaio) ने अपने फ्लैगशिप लैपटॉप Vaio Z (2021) को लॉन्च कर दिया है। Vaio Z (2021) में इंटेल कोर i7 प्रोसेसर और इंटेल आइरिश Xe ग्राफिक्स है। लैपटॉप में 14 इंच की 4K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है। रेगुलर एडिशन के अलावा कंपनी सिग्नेचर एडिशन भी पेश किया है जिसके साथ कार्बर फाइबर का टेक्स्चर है।

    Vaio Z (2021) कीमत

    वायो के Vaio Z (2021) की शुरुआती कीमत 3,579 डॉलर यानी करीब 2,59,900 रुपये है। इस कीमत में 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। 16 जीबी रैम के साथ 1 टीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 3,779 डॉलर यानी करीब 2,74,400 रुपये है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 2 टीबी स्टोरेज की कीमत 3,979 डॉलर यानी करीब 2,88,900 रुपये और 32 जीबी रैम के साथ 2 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,179 डॉलर यानी करीब 3,03,400 रुपये है। लैपटॉप की बिक्री फिलहाल अमेरिका में हो रही है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Vaio Z (2021) की स्पेसिफिकेशन

    Vaio Z (2021) में विंडोज Windows 10 Pro है। इसमें 14 इंच की अल्ट्रा एचडी 4के डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ HDR का भी सपोर्ट है और इसे 180 डिग्री तक खोला जा सकता है। डिस्प्ले रोटेट भी हो सकती है। इसमें इंटेल कोर i7 प्रोसेसर और इंटेल आइरिश Xe ग्राफिक्स दिया गया है। इसके अलावा इसमें 32 जीबी तक LPDDR4 रैम और 2 टीबी तक SSD स्टोरेज दी गई है। इसमें फेशियल रिकॉग्निशन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बेहतर ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4 टाइप सी पोर्ट थंडरबोल्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई दोनों है। इसमें बैकलाइट की बोर्ड और फ्रंट कैमरा भी है। इसकी बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें