iPad का प्रोडक्शन भी भारत में करेगा एपल, चीन से शिफ्ट होगा कारोबार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Feb 2021 04:49 PM IST
Made in India ipad Apple Said to Lobby for India Incentives as It Plans iPad Assembly in the Country
iPad - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    एपल भारत में फिलहाल आईफोन के कई मॉडल का प्रोडक्शन कर रही है, लेकिन अब कंपनी की प्लानिंग आईपैड का प्रोडक्शन भी भारत में करने की है। भारत में आईपैड के प्रोडक्शन के लिए एपल भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI) में हिस्सा लेगी।

    भारत सरकार ने पिछले साल ही देश में स्मार्टफोन और पार्ट्स के प्रोडक्शन के लिए 665 करोड़ डॉलर यानी करीब 49,210 करोड़ रुपये की पीएलआई स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का मकसद किसी भी लोकल बने स्मार्टफोन की बिक्री में बढ़ोतरी और उसके निर्यात को बढ़ाना है। इस स्कीम से कई नई नौकरियों के भी मौके मिलेंगे।

    रॉयटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही एक नई PLI स्कीम लॉन्च करने वाली है जिसमें आईटी प्रोडक्ट्स, जैसे लैपटॉप, टैबलेट और सर्वर आदि बनाने वाली कंपनियां हिस्सा लेंगी। नई स्कीम के लिए 7,000 करोड़ का बजट है जिसे अगले पांच सालों में खर्च किया जाएगा। नई आईटी PLI स्कीम की घोषणा फरवरी के अंत तक हो सकती है।

    रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस स्कीम में एपल सबसे ज्यादा 20,000 करोड़ निवेश करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि एपल के आईपैड का निर्माण विस्ट्रोन में ही होगा जिसमें फिलहाल आईफोन का प्रोडक्शन हो रहा है।

    मेड इन इंडिया iPad का सपना होगा पूरा

    एपल फिलहाल अपने सभी आईपैड को चीन में असेंबल कराता है, लेकिन कोरोना के बाद चीन की छवि पूरी दुनिया में खराब हो रही है। ऐसे में एपल की प्लानिंग अपने प्रोडक्ट के प्रोडक्शन को भारत और वियतनाम जैसे देशों में शिफ्ट करने की है। वियतनाम में Foxconn आईपैड और मैकबुक लैपटॉप का प्रोडक्शन कर रही है। वहीं चीन में BYD इलेक्ट्रॉनिक एपल के आईपैड और मैकबुक का प्रोडक्शन करती है।

    और पढ़ें...