iLife की भारत में फिर से हुई वापसी, 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया लैपटॉप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 03 Oct 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
US based iLife Technologies launches ZED AIR CX3 Laptop in India starting at Rs 19999
I LIFE ZED AIR CX3 - फोटो : amar ujala

    अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी iLife टेक्नोलॉजी ने करीब एक साल बाद फिर से भारतीय बाजार में वापसी की है। आईलाइफ ने भारत में अपना नया लैपटॉप ZED AIR CX3 लॉन्च किया है। आईलाइफ जेड एयर सीएक्स3 में इंटेल का कोर आई3 प्रोसेसर और इंटेल का ही ग्राफिक्स कार्ड है।

    ZED AIR CX3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इस लैपटॉप की भारतीय बाजार में कीमत 19,999 रुपये है। इस लैपटॉप को दो वेरियंट में पेश किया गया है जिनमें से एक वेरियंट 4 जीबी रैम वाला और दूसरा वेरियंट 8 जीबी रैम वाला है। दोनों वेरियंट में 5000mAH की बैटरी मिलेगी। ZED AIR CX3 में 1 टीबी की स्टोरेज और 15.6 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि इस लैपटॉप में आपको विंडोज नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन

    इस लैपटॉप को बाजार में DOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। यह लैपटॉप सिल्वर और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक माइक्रो एसडी कार्ड रीडर मिलेगा। इसमें 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। लैपटॉप को अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें