Realme X2 Pro में दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे 4 कैमरे, Oppo Reno को मिलेगी कड़ी टक्कर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 03 Oct 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Realme X2 Pro Launch In India Soon Compete With Oppo Reno Know Price And Specifications
Realme X2 Pro - फोटो : Twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) जल्द ही एक्स2 प्रो (Realme X2 Pro) को लॉन्च करने वाली है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही रियलमी एक्स2 प्रो स्मार्टफोन कई टेक साइट्स पर स्पॉट हुआ है।

    ये भी पढ़ेंः मोबाइल से जरूरी फोटो-वीडियो हो गए हैं डिलीट, तो इन पांच एप्स से करें रिकवर

    इससे पहले कंपनी ने रियलमी 5 प्रो में चार कैमरों वाला सेटअप दिया था। वहीं, यूजर्स इस फोन के कैमरे के जरिए मैक्रो और पोट्रेट मोड के साथ शानदार फोटो क्लिक कर पाएंगे। सूत्रों की मानें तो रियलमी इस फोन में 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर भी देगा। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में 90 गीगा हर्ट्ज फ्लुइड डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दे सकती है। यूजर्स इस फोन में शानदार गेमिंग का अनुभव कर पाएंगे। कैमरे की बात करें तो रियलमी इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः गूगल प्ले-स्टोर पर मिले 172 वायरस वाले एप्स, 33.5 करोड़ लोगों ने किए डाउनलोड

    इसके अलवा सुपर मैक्रो लेंस भी दिया जाएगा। वहीं, इस फोन के यूजर्स 20x जूम से बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकेंगे। ग्राहकों को इस फोन में 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। वही दूसरी तरफ ओपो ने इस फीचर की रेनो 2 में दिया है।

    इस फोन की लॉन्चिंग की तारीख को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि कंपनी रियलमी X2 Pro स्मार्टफोन को भारत समेत यूरोप के बाजार में उतारेगी। कीमत की बात करें तो कंपनी इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश कर सकती है।

    Oppo Reno में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है और इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। इस फोन में आपको 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला मिलेगा। इस फोन में 3765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें