Instagram ने जारी किया Restrict फीचर, ट्रोलर को ऐसे कर सकेंगे ब्लॉक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 03 Oct 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Instagram Rolls Out Restrict Feature to Stop Bullies know details here
Instagram Restrict - फोटो : instagram

    फेसुबक के स्वामित्व वाली कंपनी ने इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर जारी कर रहा है। इंस्टाग्राम ने इस फीचर को Restrict नाम दिया है। यह फीचर फालतू के कॉमेंट करने वालों और ट्रोलर्स से यूजर्स को बचाएगा।

    इस फीचर का अपडेट आने के बाद कॉमेंट सेक्शन में लेफ्ट स्वाइप करके किसी रेस्ट्रिक्ट कर सकेंगे। इसके अलावा आप किसी की प्रोफाइल में भी जाकर उसे रेस्ट्रिक्ट कर सकेंगे। इंस्टाग्राम इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी कर रहा है।

    विज्ञापन

    Restrict फीचर के ऑन होने के बाद वह यूजर आपके पोस्ट कर कॉमेंट करेगा लेकिन आपको नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा, वहीं जिसे आप Restrict करेंगे इसकी जानकारी सिर्फ आपको और जिसे आपने Restrict किया है उसे ही होगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक बयान में दी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Restrict फीचर ऑन होने के बाद यदि वह यूजर कॉमेंट करता है जिसे आपने Restrict किया है तो आपको कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर कहें तो इंस्टाग्राम ने बुलिंग और ट्रोलिंग पर लगाम लगाने के लिए पेश किया है। वहीं इस फीचर के ऑन होने के बाद डायरेक्ट मैसेज भी मैसेज रिक्वेस्ट में चला जाएगा। ऐसे में आपको सीधे तौर पर कोई मैसेज या नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।

    बता दें कि इंस्टाग्राम बुलिंग और नुकसानदायक कॉमेंट, फोटो और वीडियो को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी (AI) का इस्तेमाल कर रही है। पिछले महीने ही इंस्टाग्राम ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को सेलेबिर्टीज के पोस्ट को देखने पर रोक लगाई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें