Ubon ने भारत में लॉन्च किया एक्टिव न्वायज कैंसिलेशन हेडफोन, 20 घंटे तक चलेगी बैटरी!

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 28 Jun 2019 04:24 PM IST
UBON launched active noise cancellation headphones called HP-800 at Rs 7,990
UBON HP 800 - फोटो : amar ujala

    कंज्यूमर एक्सेसरीज कंपनी यूबॉन ने अपनी हेडफोन सीरीज का विस्तार करते हुए एक्टिव न्वायज कैंसिलेशन हेडफोन एचपी-800 को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7,990 रुपये है। इसकी बिक्री सभी प्रमुख रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइटों से हो रही है। इस हेडफोन को लेकर कंपनी ने दावा है कि इसमें शानदार ऑडियो एक्सपेरियंस मिलेगा।

    20 घंटे के बैकअप का दावा

    यूबॉन ने एचपी-800 हेडफोन को लेकर 20 घंटे की बैटरी बैकअप और 200 घंटे के स्टैंडबाई टाइम का दावा किया है। इस हेडफोन में कस्टमाइजेबल टर्निंग ऑन और ऑफ न्वायज कैंसिलेशन दिया गया है। ऐसे में फोन पर बातचीत के दौरान आपको स्पष्ट आवाज मिलेगी।

    ये भी पढ़ेंः Coolpad ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 5,999 रुपये

    इसमें कॉलिंग के लिए माइक का भी सपोर्ट है। इस हेडफोन का इस्तेमाल आप ब्लूटूथ के अलावा 3.5एमएम के हेडफोन जैक के जरिए भी कर सकते हैं। इसके साथ छः महीने की वारंटी मिलेगी। यूबॉन के इस हेडफोन का मुकाबला टोरेटो, जेबीए, सोनी और पीट्रोन जैसी कंपनियों के हेडफोन के साथ होगा।

    गौरतलब है इससे पहले इसी साल मार्च में UBON ने भारत में अपना एक प्रोटेबल ब्लूटूथ नोटबुक ब्लूटूथ स्पीकर एसपी 65 लॉन्च किया है। इस स्पीकर की कीमत 3,199 रुपये है। इस वायरलेस स्पीकर को कंपनी की वेबसाइट और अन्य ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकता है। कंकंपनी के मुताबिक यह स्पीकर 6-8 घंटे तक का बैकअप देगा। यह स्पीकर रेड और ब्लैक दो कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...