जल्द ही भारत में लॉन्च होगा Redmi 7A, कीमत हो सकती है 7 हजार रुपये से कम

शाओमी का एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 7A भारत में आने को तैयार है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है, हालांकि उन्होंने Redmi 7A की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं उन्होंने यह इसकी जानकारी दी है कि अप्रैल 2019 तक भारत में रेडमी 4ए, रेडमी 5ए और रेडमी 6ए के 2.36 करोड़ यूनिट्स बिके हैं। बचा दें कि रेडमी 7ए को इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया गया है।
Redmi 7A की स्पेसिफिकेशन

रेडमी 7ए के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इस फोन में बुजुर्ग और बच्चों के लिए अलग से एक मोड दिया गया है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है।
रेडमी 7ए का कैमरा और कनेक्टिविटी

Redmi 7A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा।रेडमी 7ए की बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ आपको 10 वाट का फास्ट चार्जर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ भी मिलेंगे। कीमत की बात करें तो रेडमी 7ए की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन Gizmochina की लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी 7ए की कीमत RMB 599 यानि करीब 6 हजार रुपये हो सकती है। इस फोन की भारत में लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।