Trump Mobile: तो डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का फोन भी मेड इन चाइना है, यकीन ना हो तो सबूत देख लें
Trump T1 को लेकर दावा किया गया कि यह एक मेड इन यूएसए फोन है। इसकी जानकारी खुद फोन की वेबसाइट पर दी गई थी लेकिन अब इसे हटा दिया गया है तो सवाल उठता है कि मेड इन अमेरिका का नारा देने वाला ट्रंप की कंपनी फोन भी मेड इन अमेरिका नहीं है? आइए समझते हैं...

विस्तार
पिछले महीने ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद का स्मार्टफोन लॉन्च किया है और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का नारा दिया है। उनकी कंपनी के पहले फोन Trump T1 को लेकर दावा किया गया कि यह एक मेड इन यूएसए फोन है। इसकी जानकारी खुद फोन की वेबसाइट पर दी गई थी लेकिन अब इसे हटा दिया गया है तो सवाल उठता है कि मेड इन अमेरिका का नारा देने वाला ट्रंप की कंपनी फोन भी मेड इन अमेरिका नहीं है? आइए समझते हैं...
ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शुरू की गई वायरलेस सेवा और फोन कंपनी Trump Mobile अब अपनी वेबसाइट पर यह दावा नहीं कर रही है कि उसका आगामी स्मार्टफोन T1 8002 अमेरिका में बना है। इंटरनेट आर्काइव के अनुसार, कंपनी ने लगभग 22 जून को अपनी वेबसाइट पर भाषा में बदलाव किया और “Made in USA” के स्थान पर अब लिखा है कि यह फोन “अमेरिकी मूल्यों के साथ डिजाइन किया गया है।” इससे पहले 18 जून तक की वेबसाइट के आर्काइव्ड वर्जन और CNN द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉट में यह दावा स्पष्ट रूप से मौजूद था कि फोन अमेरिका में बना है। इस बदलाव की जानकारी सबसे पहले दवर्ज ने दी थी।
टेक इंडस्ट्री के विश्लेषकों ने पहले ही फोन की “अमेरिकी प्रोडक्शन” पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि T1 8002 की स्पेसिफिकेशन एक चीनी निर्माता द्वारा बनाए गए फोन से काफी मिलती-जुलती है। इसके बावजूद, Trump Mobile के एक प्रवक्ता ने CNN को बताया कि “T1 फोन गर्व से अमेरिका में बनाए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि विपरीत में की जा रही सभी अटकलें गलत और भ्रामक हैं।
- GitHub के CEO का बयान: AI डेवलपर्स की जगह नहीं लेगा, स्मार्ट कंपनियां अब और ज्यादा इंजीनियर रखेंगी
- AI Mode: अब सभी के लिए लॉन्च हुआ गूगल का एआई सर्च मोड, लॉगिन की नहीं है जरूरत
- Bitchat: जैक डॉर्सी ने लॉन्च किया नया मैसेजिंग एप, इंटरनेट की नहीं होगी जरूरत, व्हाट्सएप से होगा मुकाबला
- xAI: Grok को मिला बड़ा अपडेट, अब हॉलीवुड और राजनीति पर 'फैक्ट्स ओवर फीलिंग्स' की तर्ज पर दे रहा जवाब