Toshiba ने लैपटॉप बाजार को कहा अलविदा, अब नहीं होगा नया प्रोडक्शन

जापानी कंपनी टोशिबा (Toshiba) ने लैपटॉप बाजार को अलविदा कह दिया है। Toshiba अब बाजार में अपना कोई नया लैपटॉप या नोटबुक लॉन्च नहीं करेगी, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आपको Toshiba का लैपटॉप मिलेगा ही नहीं।
Toshiba ने अपना लैपटॉप कारोबार Sharp को सौंप दिया है। बता दें साल 2018 में Toshiba ने अपना 80.1 शेयर को Sharp को बेच दिया था। इस डील के बाद टोशिबा क्लाइंट सॉल्यूशंस को फिलहाल Dynabook नाम से जाना जा रहा है।
Toshiba ने साल 1985 में लैपटॉप मार्केट में एंट्री की थी और आईबीएम की थिंकपैड सीरीज को टक्कर देने के लिए सैटेलाइट रेंज पेश किया था। साल 2015 ने कंपनी ने लैपटॉप प्रोडक्शन के लिए आउटसोर्स किया था। लेनेवो, एचपी और डेल की एंट्री ने Toshiba को मार्केट से बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया, जबकि एक दौर ऐसा था जब लैपटॉप और नोटबुक मार्केट में Toshiba की धाक थी।
बता दें कि Toshiba ने हाल ही में नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेंटर स्थापित करने और आर एंड डी सेंटर के पुनर्निर्माण के लिए 321 मिलियन डॉलर्स निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी का आर एंड डी सेंटर टोक्यो में है जो कि 2023 तक शुरू हो जाएगा इसमें करीब 3,000 लोग एआई पर काम करेंगे।