Acer ने भारत में लॉन्च किया एयर प्यूरीफायर एसरप्योर कूल, मिलेगा 3 इन 1 HEPA फिल्टर

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Nov 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Acer brings its new product line Acerpure cool 2-in-1 air purifier and circulator to India
Acerpure Cool - फोटो : Amar Ujala

    बड़ी टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक एसर ने आज अपनी नई प्रोडक्ट लाइन एसरप्योर कूल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह एक 2-इन-1 एयर सर्कुलेटर और प्यूरीफायर है, जो हवा को शुद्ध करने के लिए एक 3-इन-1 एचईपीए (हेपा) फिल्टर का इस्तेमाल करता है। दिल्ली, मुंबई और पटना जैसे शहरों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कंपनी ने अपने इस नए प्रोडक्ट को बाजार में उतारा है।

    एसरप्योर कूल एक स्मार्ट सेंसर है, जो इसके ऑपरेशन मोड को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है और यूजर्स को सोते समय भी साफ हवा देता है, लेकिन ऊर्जा को बर्बाद नहीं करता है। यह प्यूरीफायक प्रदूषक, एलर्जन्स और हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से फिल्टर करने में सक्षम है।

    विज्ञापन

    अपने इस नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुधीर गोयल ने कहा, 'एसर में हमारा लक्ष्य सार्थक इनोवेशन लेकर आना है जो हमारे उपभोक्ताओं का जीवन बेहतर बनाएं। भारत में हवा की गुणवत्ता एक बड़ी चिंता का विषय बन रही है और हमारा एसरप्योर कूल एयर प्यूरीफायर बेहद उचित दाम पर हवा को शुद्ध करने वाली एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से युक्त है, ताकि भारत में कई परिवार अपने प्रियजनों को प्रदूषित हवा के कारण होने वाले रोगों और एलर्जी से सुरक्षित रख सकें।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, एयर प्यूरिफायर खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

    2-इन-1 एसरप्योर कूल में प्यूरीफिकेशन और एयर सर्कुलेशन फैन एक ही डिवाइस में है। प्यूरीफायर हवा की अशुद्धियों को फिल्टर करता है और फिर सर्कुलेटर शुद्ध हवा को 16 मीटर तक फैलाता है। 27 वर्गमीटर के कमरे में पूरा एयर सर्कुलेशन करने में इसे केवल तीन मिनट लगते हैं और इसके एयर सर्कुलेटर और एयर प्यूरीफायर फंक्शंस को अलग-अलग या एक साथ उपयोग में लाया जा सकता है।

    इन-बिल्ट एलईडी टच पैनल और चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स के साथ एसरप्योर कूल सेहत को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले उपभोक्ताओं की पहुँच में लाता है, फिर चाहे उनका ऑफिस हो या घर। कंपनी के दावे के मुताबिक एचईपीए फिल्टर 99.97 प्रतिशत सस्पेंडेड पार्टिकल्स को हटा देता है। यह 2-इन-1 एयर सर्कुलेटर एवं प्यूरीफायर हवा को शुद्ध करने के लिए 3-इन-1 एचईपीए13 फिल्टर का इस्तेमाल करता है।

    इसे एक कैटालिटिक-एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर के साथ मिलाया गया है, ताकि पीएम1.0 पार्टिकल्स को प्रभावी रूप से फिल्टर कर सके और यह 99.97 प्रतिशत तक 0.3μm सस्पेंडेड पार्टिकल्स और बैक्टीरिया को कमरे की हवा से निकाल देता है। यह हानिकारक गैसों को भी हवा से अलग करता है और हटाता है। इसका परीक्षण थर्ड-पार्टी लेबोरेटरीज द्वारा हुआ है और इसका Ag+ सिल्वर कोटेड फिल्टर प्रभावी ढंग से हवा में मौजूद बैक्टीरिया को फिल्टर करता है और यह एच1एन1 वायरस की गतिविधि के विरूद्ध भी प्रभावी है।

    वास्तविक समय में हवा की गुणवत्ता में होने वाले बदलाव की जानकारी

    2-इन-1 एयर सर्कुलेटर और प्यूरीफायर में पीएम1.0 एयर क्वालिटी सेंसर है, जिसके द्वारा यह वास्तविक-समय में इनडोर एयर क्वालिटी को ऑटोमैटिक तरीके से माप लेता है। यह तीन एलईडी इंडीकेटर लाइट्स के माध्यम से हवा की गुणवत्ता का बदलाव दिखाता है और प्यूरीफायर के ऑपरेशन मोड को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है, ताकि पूरे कमरे में हवा की शुद्धि सही तरीके से हो। यह निगेटिव आयन भी छोड़ता है, जिससे हवा की हानिकारक गैसों को निकालने में मदद मिलती है, जैसे फॉर्मेल्डिहाइड और यह धूल (पीएम2.5) जैसे ठोस पार्टिकल्स को पकड़ लेता है, ताकि कमरे में हवा की गुणवत्ता बेहतर रहे। इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। एसरप्योर कूल एयर प्यूरीफायर कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से 16,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें