Timex Fit स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, टेलीमेडिसिन फीचर्स से है लैस
Timex Fit की कीमत 6,995 रुपये है, हालांकि यह कीमत सिलिकॉन बैंड मॉडल की है। मेटल बैंड मॉडल की कीमत 7,495 रुपये है।

विस्तार
प्रमुख एनालॉग घड़ी निर्माता कंपनी टाइमेक्स (Timex) ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Timex Fit को लॉन्च कर दिया है। Timex Fit को खौसतौर पर उनके लिए लॉन्च किया गया है जो सेहत को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं करते हैं। Timex Fit में टेलीमेडिसिन, टेंपरेचर सेंसर और SpO2 मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टेलीमेडिसिन फीचर की मदद से यूजर्स एक क्लिक पर डॉक्टर से बात कर सकेंगे।
Timex Fit की कीमत
Timex Fit की कीमत 6,995 रुपये है, हालांकि यह कीमत सिलिकॉन बैंड मॉडल की है। मेटल बैंड मॉडल की कीमत 7,495 रुपये है। इसकी बिक्री रिटेल स्टोर और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हो रही है। Timex Fit को ब्लैक मेश और रोज गोल्ड मेश कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Amazfit T-Rex Pro Review: उनके लिए जो एक दमदार स्पोर्ट्स स्मार्टवॉच चाहते हैं
Timex Fit की स्पेसिफिकेशन
Timex Fit में 35mm का प्लास्टिक केस है और फुल कलर डिस्प्ले है। इसमें 10 वॉच फेसेज दी गई हैं। इसके अलावा यूजर्स किसी तस्वीर का इस्तेमाल भी वॉच फेस के तौर पर कर सकता है। इसमें 10 स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं जिनमें साइकलिंग, टेनिस, बास्केटबॉल, फुटबॉल आदि शामिल हैं।
इस वॉच की सबसे बड़ी खासियत टेलीमेडिसिन है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप Timex Fit एप के जरिए सिर्फ एक क्लिक पर डॉक्टर से बात कर सकेंगे। Timex Fit स्मार्टवॉच की बैटरी को लेकर 6 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर के अलावा स्मार्ट स्लीप मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं।